September 30, 2026
'अखिलेश के बिना सब सूना है...' सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बृजभूषण सिंह के बयान से सियासी पारा हाई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस में तनातनी जारी है. दोनों दलों में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है. जबकि, बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. इन सबके बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसी टिप्पणी कर दी जिसने सियासी पारा हाई कर दिया है. दरअसल, बृजभूषण से जब सीटों के बंटवारे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे और स्पष्ट शब्दों में सपा मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ कर दी.
Read more