October 2, 2026

Raipur Crime Branch Constable Line Attach: क्राइम ब्रांच के 2 आरक्षक पर गिरी गाज, डीसीपी क्राइम का सख्त एक्शन, शोएब ढेबर से जुड़ा है मामला | IBC24

रायपुर। Raipur Crime Branch Constable Line Attach: रायपुर पुलिस महकमे के क्राइम ब्रांच से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे क्राइम ब्रांच में हड़कंप मच गया है, जब गोपनीय जानकारियां लीक करने के गंभीर आरोपों में दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। डीसीपी क्राइम ने सख्त रुख अपनाते हुए क्राइम ब्रांच के दो आरक्षको राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप 

रायपुर क्राइम ब्रांच की साख और गोपनीयता पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के दोनो आरक्षक राहुल गौतम और शिवम् द्विवेदी पर आरोप है कि वे विभाग की अति-संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शोएब ढेबर (Shoaib Dhebar Case) तक पहुंचा रहे थे। लेकिन पुलिस के अधिकारी इसको प्रशासनिक कारण बताते हुए आरोपो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे है। सूचनाएं लीक होने की भनक लगते ही पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया इसके बाद DCP क्राइम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच (Raipur Crime Branch Constable Line Attach) करने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं, हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की वजहों पर पुलिस के आलाधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन इस अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे, खासकर क्राइम ब्रांच में खलबली मच गई है।

तेलीबांधा में पदस्थ आरक्षक भी लाइन अटैच

राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा में पदस्थ आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता को डीसीपी सेंट्रल ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। विभागीय सूत्रो के मुताबिक आरक्षक पर गश्त के दौरान वसूली, मारपीट और जबरन सामान छीनने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है मामला कुछ दिन पुराना शहर के दिवारपारा इलाके का है, जहां डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात रहते हुए इस आरक्षक ने गश्त के नाम पर अपनी ही धौंस जमाना शुरू कर दिया।

शराब और नगद पैसे जबरन छीन लिए

आरोप है कि दिवारपारा में गश्त के दौरान आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता ने एक शख्स को रोका और उसके साथ बदसलूकी की। मामला यहीं नहीं रुका, आरक्षक पर आरोप है कि उसने रुतबा दिखाते हुए उस शख्स से शराब और नगद पैसे जबरन छीन लिए। जब इस पूरे मामले की शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंची, तो महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता और प्राथमिक जांच में आरोपों को गंभीर पाते हुए डीसीपी मध्य जोन ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरक्षक अजीत कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने के देर शाम लिखित आदेश जारी कर दिये।

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
  • Amravati Road Accident: भयानक सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह