October 2, 2026

Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

Drishyam 3 X Review in Hindi: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ आखिरकार 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म के सस्पेंस, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की खूब चर्चा हो रही है. वहीं अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत की एक्टिंग को भी दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है. यूजर्स ने फिल्म को बेहद ग्रीपिंग और क्लाइमैक्स चौंकाने वाला बताया. चलिए देखते हैं दर्शकों के रिएक्शन.

लोगों को कैसी लगी 'दृश्यम 3' ?

'दृश्यम 3' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों जानने का इंतजार नहीं कर पा रहे थे कि आखिरकार अब विजय के परिवार का क्या होगा. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी जमकर एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी वहीं, अब फिल्म देखने के बाद लोग  सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिल रिस्पॉन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4.5 रेटिंग देते हुए लिखा, 'अजय देवगन और जयदीप अहलावत का आमना-सामना इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है! विजय सलगांवकर एक और 'माइंड गेम' के साथ वापस आ गए हैं!'

— AB REVIEWS 2.0 (@ABREVIEWS2) October 1, 2026

एक दूसरे यूजर ने 'दृश्यम' को भारत की सबसे बेहतरीन क्राइम थ्रीलर बताते हुए लिखा- 'दृश्यम 3 भारतीय इन्वेस्टिगेशन-क्राइम थ्रिलर फिल्मों की किंग है. इसे जरूर देखें.' एक दूसरे यूजर ने 'दृश्यम' को भारत की सबसे बेहतरीन क्राइम थ्रीलर बताते हुए लिखा- 'दृश्यम 3 भारतीय इन्वेस्टिगेशन-क्राइम थ्रिलर फिल्मों की किंग है. इसे जरूर देखें.' एक अन्य ने लिखा- 'दृश्यम 3 ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो बिकिनी सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत होती है.

— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) October 2, 2026

Drishyam 3 has proved that a good movie requires neither bikini scenes nor item numbers nor a big budget nor a foreign location. pic.twitter.com/lhKfHXQFwL

— 👑 KING (@atulraw12345) October 2, 2026

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस

अजय देवगन के साथ जयदीप की हो रही तारीफ

फिल्म में अजय देवगन का किरदार तो फैंस को पसंद आ ही रहा है. लेकिन जिस कैरेक्टर ने लोगों का दिल जीत लिया वो जयदीप अहलावत हैं. उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पंसद आई एक यूजर ने लिखा- 'अजय देवगन हमेशा की तरह जबरदस्त हैं, लेकिन फिल्म का पहला हाफ  जयदीप अहलावत और कमलेश सावंत के नाम रहा. जयदीप  को सबसे बेहतरीन डायलॉग्स मिले हैं और उन्होंने उन्हें बहुत शानदार ढंग से निभाया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव कमाल के है. सच में, वे जबरदस्त स्वैग वाले बेहतरीन एक्टर हैं.'

— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) October 2, 2026

लोगों को नहीं खली अक्षय खन्ना की कमी

जयदीप ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर दिया है और इसी से लोग अजय के साथ के साथ जयदीप की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भाई, इस साल 'दृश्यम 3' एक और जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस दृश्यम 3 देखिए, ओह भाईसाहब क्या स्क्रीनप्ले है जयदीप अहलावत भाई अक्षय खन्ना को खा गया उनका ओरा.' वहीं, कुछ दर्शकों ने ये तक कह दिया कि अक्षय खन्ना की कमी बिल्कुल भी नजर नहीं आई है. 

Just watch #drishyam3 oh bhaisaab kya screenplay hai #jaideepahlawat bhai Akshay khanna ko kha gaya his aura
It's not better then #drishyam2 but last 30 minute aap pagal ho jaoge bas spoiler nhi dunga its pure cinema 🔥#ajaydevagan first BLOCKBUS#DrishyamTheConclusion

— Arbaz Khan (@ArbazKh43804254) October 2, 2026
— Abhijit 🫠 (@adians_singham) October 2, 2026

'दृश्यम द कन्क्लूजन' की स्टारकास्ट

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टार कास्ट की बात करे तो अजय देवगन, तब्बू , श्रिया सरन , रजत कपूर और जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Review: अजय देवगन का माइंड गेम, जयदीप से जबरदस्त टक्कर, पढ़ें रिव्यू