कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब से तुलना करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सेवादल की लीगल सेल ने रिटायर्ड भारतीय वायुसेना आधिकारिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनूप वर्मा के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई है। वर्मा ने एक्स पर राहुल गांधी और कसाब की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया था।
Read more
Hindi NewsLocalUttar pradeshUnnaoHasanganjUnnao Youth Death Case | Family Alleges Murder Demands Forensic Probeहसनगंज, उन्नाव2 घंटे पहले
कॉपी लिंकउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरियारी गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अतुल रावत (पुत्र लल्लू रावत) के रूप में हुई है। अतुल का शव गांव से करीब 800 मीटर दूर स्थित छिद्दू के आम के बाग में फांसी के फंदे से झूलता मिला।
Read more
Apple Pay launches in India : अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल (Apple) ने Apple Pay सर्विस के जरिये भारतीय पेमेंट मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने Axis Bank के साथ मिलकर भारतीय पेमेंट मार्केट में Apple Pay सर्विस लॉन्च की है। एपल यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल iPhone, iPad और Apple Watch के माध्यम से कर सकते हैं, और जल्द ही Mac के लिए भी इसका सपोर्ट मिलेगा। Apple Pay यूज़र्स पेमेंट करने के लिए ऐप में अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं।
Read more
Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया। जानें क्यों सचिन को मानते हैं आगे और 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड पर क्या बोले।Ravichandran Ashwin Statement: क्रिकेट में अक्सर महान खिलाड़ियों की तुलना की जाती है। भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर भी इससे अलग नहीं हैं। विराट अपने शानदार प्रदर्शन और लगातार बन रहे रिकॉर्ड्स के कारण सचिन से तुलना का विषय बने रहते हैं। अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अश्विन का कहना है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली अलग-अलग दौर के खिलाड़ी हैं। ऐसे में दोनों की सीधी तुलना करना सही नहीं है।
Read more
इंडिया ब्लॉक मीटिंग से पहले विपक्षी नेताओं को टारगेट करते लगाए होर्डिंग्स September 30, 2026 Delhi Poster war: बुधवार को होने वाली INDIA ब्लॉक मीटिंग से पहले सेंट्रल दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को टारगेट करते हुए होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर विपक्षी नेताओं को टारगेट करते हुए मैसेज लिखे थे।
Read more
नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब हर यात्रा के लिए अलग टिकट खरीदने या बार-बार नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। नियमित यात्रियों के लिए ट्रिप पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके जरिए यात्री पहले से कई यात्राओं के लिए भुगतान कर सकते हैं और तय रूट पर आसानी से सफर कर सकेंगे। इस सुविधा का फायदा खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और छात्रों को मिल सकता है।
Read more