
द पैराडाइज ने कितने कमाए?
The Paradise Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत करने के बाद धीमी पड़ गई है. फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे फिल्म साबित हुई लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी कमाई से वीकडेज पर कोई खास असर पैदा नहीं कर पा रही हैं. वहीं इसके ओवरसीज कलेक्शन पर भी असर पड़ा है. वीकडेज पर फिल्म का कलेक्शन का गिरना चिंता का विषय हो सकता है. फिल्म को अपना मोमेंटम बरकरार रखना होगा. क्योंकि आने वाले वक्त में और भी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी में हैं.
ऐसे में नानी की द पैराडाइज ने अगर बीच में ही मोमेंटम खो दिया तो वीकेंड में भी इसका कलेक्शन कोई खास असर पैदा नहीं कर पाएगा. फिल्म के कलेक्शन के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि नानी की इस फिल्म ने 6 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
द पैराडाइज ने कितने रुपये कमाए?
नानी की फिल्म द पैराडाइज की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन सिनेमाघरों में 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन फिल्म का अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है. वहीं बात करें द पैराडाइज के नेट कलेक्शन की तो इस मूवी ने नेट कलेक्शन के मामले में 6 दिनों में शतक लगा दिया है. फिल्म का कलेक्शन 101.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने 30.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कमाई को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150.50 करोड़ रुपये का हो गया है.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3: एडवांस बुकिंग में दृश्यम 3 का बड़ा कमाल, बिके 7 लाख से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी अजय देवगन की मूवी?
बजट के मुकाबले फिल्म ने कितने कमाए?
रिपोर्ट्स की मानें तो नानी की द पैराडाइज का बजट 200 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने 150.50 करोड़ कमा लिए हैं. ऐसे में देखा जाए तो फिल्म अपने बजट को रिकवर करने से ज्यादा दूर नहीं है और इस वीकेंड में अपने बजट को रिकवर कर सकती है. वहीं इसके बाद फिल्म का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमाने का होगा. लेकिन इसके लिए फिल्म को वीकडेज में अपनी कमाई में सुधार लाना होगा.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More