Tue, 28 Jul 2026 10:05 AM IST यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 28 Jul 2026 10:05 AM IST सार PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना की अब तक 23वीं किस्तें जारी हो चुकी है, ऐसे में अब लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आइए इस लेख में ये जानते हैं कि आप अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं। देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा देने वाली 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत सरकार सालभर में 6,000 रुपये की मदद देती है। हाल ही में जून 2026 में किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेजी जा चुकी है और ऐसे में अब लाभार्थी किसान अगली 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक आम इंसान या सीधे-साधे किसान भाई अक्सर तब परेशान हो जाते हैं, जब उनके गांव के दूसरे लोगों का पैसा आ जाता है और उनका नाम लिस्ट से अचानक गायब मिलता है।
Read more