
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारीImage Credit source: Getty Images
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इस भर्ती के लिए बोर्ड को कुल 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन मिले थे, जिसके बाद राज्य के 74 जिलों में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा के बाद 1,07,221 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था.
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर होमगार्ड भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है. जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना फाइनल रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर चेक कर सकते हैं.
यूपी होमगार्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- अब यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें.
Direct Link to Check UP Home Guard Recruitment Result
15 साल बाद हुई होमगार्ड की भर्ती
यूपी में कई सालों के बाद होमगार्ड के लिए ये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इससे पहले साल 2011 में होमगार्ड की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी. तब प्रदेश में मायावती की सरकार थी. इसके बाद से प्रदेश में होमगार्ड की कोई भी भर्ती नहीं निकली थी. हालांकि 2018 में बीजेपी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लग गए थे, जिसकी वजह से भर्ती को रद्द कर दिया था. इस मामले में तब से जिला कमांडेंट को सस्पेंड भी किया गया था.
रिजल्ट आने के बाद अब आगे क्या?
यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट के बाद अब सफल हुए कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट और पुलिस कैरेक्टर वैरिफिकेशन किया जाएगा. फिर इन दोनों चरणों में जो भी कैंडिडेट्स फिट पाए जाएंगे, उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: DU में 7 अक्टूबर को रोजगार मेला, स्टूडेंट्स के पास 10 लाख रुपये तक की जॉब पाने का मौका

सफी अहमद
सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है. सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.
Read More