October 3, 2026

Asian Games 2026 में भारत का जलवा, 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर खत्म हुआ अभियान; जानिए किन-किन खेलों में मिला पदक

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. आइए यहां जानते हैं कि भारत को किन-किन खेलों में मेडल मिला.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. आइए यहां जानते हैं कि भारत को किन-किन खेलों में मेडल मिला.

author-image

New Update

Asian Games 2026 Medal Tally India

Asian Games 2026 में भारत ने जीते 85 मेडल Photograph: (X)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में भारत का अभियान शानदार अंदाज में समाप्त हुआ. आखिरी दिन भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मेडल टैली में चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. बता दें कि दोनों देशों के पास 21 गोल्ड थे, लेकिन भारत के खाते में 27 सिल्वर मेडल रहे, जबकि उज्बेकिस्तान ने 25 सिल्वर जीते. इसी कारण भारत को मेडल टैली में फायदा हुआ. तो चलिए अब इस आर्टिकल में जानते हैं कि भारत को किन-किन खेलों में कौन-सा मेडल मिला. लेकिन इससे पहले ये जान लेते हैं कि भारतीय दल ने आज यानी 3 अक्टूबर को किन-किन खेलों में मेडल जीते.

15 दिन में 85 मेडल

आपको बता दें कि आइची-नागोया में भारत के 495 खिलाड़ियों ने 36 खेलों में हिस्सा लिया. 15 दिन के अभियान में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. हांगझोऊ एशियन गेम्स की तुलना में यह संख्या कम रही, क्योंकि भारत ने पिछली बार की तुलना में करीब 25 प्रतिशत छोटा दल भेजा था.

🇮🇳 INDIA FINISH 4TH IN THE MEDAL TALLY AT THE ASIAN GAMES 2026!

21 GOLD 🥇27 SILVER 🥈 37 BRONZE 🥉

TOTAL - 85 MEDALS

A campaign filled with Olympic quotas, historic moments, heartbreaks and disappointments.

But surely, one that we’ll remember for a long time.

After a… pic.twitter.com/WBNH9R8Dr7

— The Khel India (@TheKhelIndia) October 3, 2026

आज (3 अक्टूबर) इन खेलों में जीते मेडल

शनिवार यानी 3 अक्टूबर को भारतीय दलों ने कुल 9 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 5 गोल्ड, दो-दो सिल्वर और ब्रॉन्ज शामिल है.

गोल्ड मेडल

आर्चरी:- कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

गोल्फ:- प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

क्रिकेट:- भारत ने पुरुष क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता

रेसलिंग:- अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

हॉकी:- मेंस टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया


सिल्वर मेडल

गोल्फ:- भारत ने महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता

रेसलिंग:- अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीता; महिलाओं की 53 किग्रा गोल्ड मेडल बाउट में मो कियोका से हार गईं


ब्रॉन्ज मेडल

आर्चरी:- नीरज चौहान ने रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता

रेसलिंग:- दीपक पूनिया ने पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता; उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराया

🚨 India has climbed to 4th position in the 2026 Asian Games with 21 gold medals, 27 silver medals, and 37 bronze medals. 👏

Congratulations to all our athletes. 🙌 pic.twitter.com/6apCm2B2IL

— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत की हर खेल के अनुसार पदक तालिका

खेलगोल्ड सिल्वर ब्रॉन्जTotal
शूटिंग38415
मिक्स्ड मार्शल आर्ट0011
क्रिकेट2001
सॉफ्ट टेनिस0011
वेटलिफ्टिंग0101
बैडमिंटन0011
रोइंग0011
वुशु0101
एथलेटिक्स191424
टेबल टेनिस0112
स्क्वैश0224
कबड्डी4004
कुराश0011
बॉक्सिंग3036
आर्चरी5229
रेसलिंग2226
सेलिंग0123
सेपकटकरा0011
हॉकी2002
गोल्फ1102
कुल21273785

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत के नाम एक और मेडल! 20 साल बाद महिला कुश्ती में अंतिम पंघाल ने दिलाया सिल्वर

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें