October 3, 2026

क्रेयान्स-2026 में 272 कलाकरों ने उकेरे रंग: चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए - Tonk News

टोंक में 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स-2026 के तहत जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता अभिज्ञान महाविद्यालय में हुई।

.

प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न स्कूलों से कक्षा 6 से 12 तक के 272 बाल कलाकारों ने भाग लिया। चित्रकारों ने कैनवास एवं कागज पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागी बाल चित्रकारों का सम्मान समारोह शनिवार को शिवम मैरिज गार्डन में हुआ। समारोह में कक्षा 6 से 12 तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी बाल चित्रकारों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कैनवास पर चित्र बनाती बालिका।

कैनवास पर चित्र बनाती बालिका।

प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी

  • कक्षा 6 में प्रथम मरियम, द्वितीय खुशी गोमे, तृतीय नैना शर्मा रहीं।
  • कक्षा 7 में प्रथम सैमुअल मेलिना, द्वितीय हिमांशु बैरवा, तृतीय जैनेब रहे।
  • कक्षा 8 में प्रथम हुनर सालोदिया, द्वितीय मनस्वी शर्मा, तृतीय आरोही चौधरी रहीं।
  • कक्षा 9 में प्रथम लक्षित साहू, द्वितीय वैष्णवी सोनी, तृतीय सुधिक्षा सोयल रहे।
  • कक्षा 10 में प्रथम आयुषी चावला, द्वितीय सुमन वर्मा, तृतीय इकरा खान रहीं।
  • कक्षा 11 में प्रथम भविष्य, द्वितीय कनीज़ फातिमा मिर्जा, तृतीय अन्वी खंडेलवाल रहीं।
  • कक्षा 12 प्रथम अंतिमा चौधरी, द्वितीय यशिका नामा, तृतीय कथांशी जैन रहीं।

कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहन जरूरी

समारोह में अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा, समाजसेवी मुरली सोनी, सुरेंद्र भारद्वाज, लंदन की चित्रकार डॉ. नेहा शर्मा, चित्रकार डॉ. साधना सिंह, राधेश्याम शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, गोविंद शरण गुप्ता सहित भारत विकास परिषद टोंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अब्दुल मंजिद, हनुमान सिंह खरेड़ा, पुष्पेंद्र जैन, शाहिद नकवी, पुरुषोत्तम सोनी, महेंद्र चौधरी, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र रघुवंशी, ताराचंद शर्मा, नरेंद्र साहू, अनिल शर्मा, उमेश साहू, शाइस्ता खान, प्रदीप जोनवाल, शैलेंद्र शर्मा, मोनू बंजारा, महेश जांगिड़, शेख यावर हबीब, पूनम डिग्रवाल, शिप्रा सक्सेना, गुरु दयाल कुमावत, सागर सोयल, अनामिका शर्मा, डालचंद, महेश गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक बाल कला उत्सव पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स-2026 के माध्यम से जिले के बाल कलाकारों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।

इंटरनेशनल कलापर्व के पुरस्कृत प्रतिभागियों का ग्रुप फोटो।

इंटरनेशनल कलापर्व के पुरस्कृत प्रतिभागियों का ग्रुप फोटो।