July 29, 2026

Indore News: 13 टाइगर और 15 लायन, इंदौर के जू में हर साल बढ़ रही इनकी संख्या, वजह भी है खास

इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय टाइगर की संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। पिछले 10 वर्षों में यहां 26 टाइगर शावकों का जन्म हुआ है। इन 26 में से लगभग 22 शावक पूरी तरह स्वस्थ होकर बड़े हुए हैं। इसी 10 साल की अवधि में इंदौर से 20 टाइगर देश के विभिन्न चिड़ियाघरों में एक्सचेंज किए गए हैं। वर्तमान में यहां 13 टाइगर मौजूद हैं। छोटे श्रेणी के चिड़ियाघर के रूप में इंदौर वन्य प्राणियों की कुल संख्या, प्रजातियों की विविधता और सफल ब्रीडिंग के मामले में देश में पहले स्थान पर है। यहां हर वर्ष दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और देश भर से लोग वन्य प्राणियों को देखने आ रहे हैं। Read more

July 29, 2026

BSP में 210 किलो स्क्रैप कॉपर चोरी,2 आरोपी गिरफ्तार: 2 महीने से चल रहे थे फरार; मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है अरेस्ट - durg-bhilai News

Hindi NewsLocalChhattisgarhDurg bhilaiBhilai Steel Plant Copper Theft Case | Two Absconding Accused Arrestedदुर्ग-भिलाई3 घंटे पहले कॉपी लिंकभिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में घुसकर 210 किलो स्क्रैप कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। Read more

July 29, 2026

ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा झटका, चाइनीज रोबोट और इनवर्टर पर लगाया बैन, जानें ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला

ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा झटका, चाइनीज रोबोट और इनवर्टर पर लगाया बैन, जानें ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया फैसला Trump Bans Chinese Robots and Power Inverters: ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले कुछ तकनीकी उत्पादों पर बड़ा प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने नए चीनी रोबोट और पावर इनवर्टर के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है. Read more

July 29, 2026

Stock Market Today: वैश्विक दबाव के बीच शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 700 अंक की तेजी, निफ्टी भी चढ़ा

Stock Market Today: वैश्विक दबाव के बावजूद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते आज (29 जुलाई) को ग्लोबल बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया. इन सबके बावजूद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. हालांकि इससे पहले ही बाजार में उछाल के संकेत मिल रहे थे. ऐसे में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 जबरदस्त उछाल के साथ ओपन हुए. Read more

July 29, 2026

परीक्षा बिल में राज्य भर्ती बोर्डों को भी शामिल करे केंद्र: YSRCP सांसद

YSRCP सांसद गुरुमूर्ति ने लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा बिल का समर्थन करते हुए इसे और मजबूत बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य भर्ती बोर्डों को इसके दायरे में लाया जाना चाहिए, ताकि पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।नई दिल्ली [भारत], 29 जुलाई (एएनआई): वाईएसआरसीपी सांसद एम गुरुमूर्ति ने लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने प्रस्तावित कानून का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से राज्य भर्ती बोर्डों को भी इसके दायरे में लाकर इसे और मजबूत करने का आग्रह किया। Read more

July 29, 2026

ट्रेनी IPS अफसर पर महिला सहकर्मी से हैरेसमेंट का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी में एक ट्रेनी IPS अफसर पर अपनी महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न, मारपीट और ब्लैकमेल का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।अट्टापुर पुलिस, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), शिवरामपल्ली के एक ट्रेनी IPS अफसर की तलाश जारी रखे हुए है, जिस पर उत्पीड़न, मारपीट और ब्लैकमेल के आरोप हैं। उसी अकादमी की 30 वर्षीय महिला ट्रेनी अधिकारी की शिकायत पर अट्टापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। जांच जारी है और मामले में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। Read more

July 29, 2026

Ayushman Bharat: MP ने मारी बाजी, राष्ट्रीय सम्मान पर CM मोहन यादव ने दी बधाई

आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग और टीम को बधाई दी।भोपाल। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई और इसे प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की बड़ी सफलता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम और योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी। Read more

July 29, 2026

Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान| Navbharat Live

Updated On: Jul 29, 2026 | 09:28 AM IST विज्ञापन सार Protein Side Effects: वर्तमान समय में प्रोटीन के सेवन को लेकर सब की अपनी-अपनी राय है। कंगना रानौत मानती हैं कि अधिक प्रोटीन का सेवन लोगों को बुद्धु बनाता है, आइए जानते हैं विज्ञान क्या कहता है। Read more