Kal Ka Mausam 25 July: देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 से 30 जुलाई के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. आज, 25 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुजरात और कोंकण-गोवा में भी बेहद मूसलाधार बारिश हो सकती है. लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है। पटना, गया, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों में बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश का अलर्ट है।
Read more