लाइफस्टाइल
- Authored by: अवनी बागरोलाInsights by: माल्विका सितलानी
- Updated Aug 5, 2026, 07:33 PM IST
अगर छोटे बच्चे के साथ इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इंफ्लुएंसर माल्विका सितलानी के ये आसान पैकिंग टिप्स का आ सकते हैं। ऐसे करें कम सामान, सही प्लानिंग और जरूरी चीजों की स्मार्ट पैकिंग संग टेंशन फ्री ट्रेवल।
![]()
Packing Tips for international travel by malvika sitlani
विदेश यात्रा की तैयारी करना अपने आप में बड़ा काम होता है, लेकिन जब साथ में छोटा बच्चा भी हो तो पैकिंग की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। क्या ले जाएं, क्या छोड़ दें और क्या सबसे पहले बैग में रखें, इन सवालों में अक्सर पूरा दिन निकल जाता है। लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर Malvika Sitlani ने अपनी इंटरनेशनल ट्रिप की तैयारी दिखाते हुए कुछ ऐसे आसान और प्रैक्टिकल पैकिंग आइडियाज शेयर किए, जो खासकर नई माओं के बहुत काम आ सकते हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह लगी कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा सामान ले जाने के बजाय सिर्फ वही चीजें चुनीं, जिनकी सच में जरूरत पड़ती है। अगर आप भी बच्चे के साथ पहली बार विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये टिप्स आपकी पैकिंग को काफी आसान बना सकते हैं।
Packing Tips For Mom And Toddler
1. जितना कम सामान, उतना आसान सफर
मालविका ने बताया कि वह खुद पहले बहुत ज्यादा सामान पैक करती थीं, लेकिन अब सिर्फ जरूरी चीजें ही रखती हैं। छोटे ट्रैवल साइज प्रोडक्ट्स बैग का काफी स्पेस बचाते हैं।
2. ट्रैवल साइज स्किनकेयर और टॉयलेटरी रखें
बड़े शैंपू, फेसवॉश या परफ्यूम की जगह छोटे कंटेनर और मिनी पैक इस्तेमाल करें। इससे वजन भी कम रहेगा और बैग भी व्यवस्थित रहेगा।
3. जहां जा रहे हैं, वहां मिलने वाली चीजें साथ न ढोएं
अगर आपकी डेस्टिनेशन पर शैंपू, कंडीशनर या दूसरी बेसिक चीजें आसानी से मिल सकती हैं, तो उन्हें घर से ले जाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ शुरुआती जरूरत का सामान रखें।
4. बच्चे के लिए अलग कैबिन बैग तैयार करें
डायपर, वाइप्स, अतिरिक्त कपड़े, दवाइयां, स्नैक्स, पानी की बोतल और फॉर्मूला जैसी जरूरी चीजें अलग बैग में रखें ताकि फ्लाइट के दौरान आसानी से मिल जाएं।
5. फ्लाइट में बच्चे को व्यस्त रखने की तैयारी करें
मालविका खिलौनों की जगह स्टिकर बुक, ड्रॉइंग स्लेट, मोटे क्रेयॉन और एक्टिविटी बुक साथ रखती हैं। ये स्क्रीन टाइम कम करने और बच्चे को व्यस्त रखने का आसान तरीका है।
6. होटल से बेहतर हो सकता है किचन वाला Airbnb
अगर बच्चा छोटा है, तो किचन वाली जगह चुनना सुविधाजनक रहता है। वहां बच्चे के लिए उसकी पसंद का हल्का खाना आसानी से बनाया जा सकता है।
7. पैकिंग क्यूब्स से बैग रहेगा व्यवस्थित
कपड़े, टॉयलेटरी, बच्चे का सामान और एक्सेसरीज अलग-अलग पैकिंग क्यूब्स में रखें। जरूरत पड़ने पर पूरा बैग उलटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
8. कपड़े सोच-समझकर चुनें
ऐसे आउटफिट पैक करें जिन्हें अलग-अलग तरीके से मिक्स एंड मैच किया जा सके। इससे कम कपड़ों में भी कई लुक तैयार हो जाते हैं और सूटकेस में जगह बचती है।
9. जरूरी दवाइयां हमेशा हैंड बैगेज में रखें
बच्चे की नियमित दवाइयां, बुखार की दवा, नेजल स्प्रे और जरूरी मेडिकल सामान कभी भी चेक-इन बैगेज में न रखें। जरूरत पड़ने पर ये तुरंत हाथ में होने चाहिए।
माल्विका सितलानी की पैकिंग से एक बात साफ समझ आती है कि अच्छी ट्रिप के लिए भारी-भरकम सूटकेस नहीं, बल्कि स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत होती है। अगर आप सिर्फ जरूरी सामान पैक करें और बैग को सही तरीके से ऑर्गेनाइज करें, तो छोटे बच्चे के साथ भी इंटरनेशनल ट्रैवल काफी आसान, आरामदायक और बिना ज्यादा तनाव के हो सकता है।
![]()
अवनी बागरोलाauthor
अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Lifestyle
End of Article