August 5, 2026

CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई ने शुरू की पोस्ट रिजल्ट प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 5, 2026, 07:16 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं शुरू कर दी हैं। इस सुविधा का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं जिन्होंने इस वर्ष मुख्य बोर्ड परीक्षा, दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों परीक्षाओं में भाग लिया था।

Image

CBSE Class 10 Post Result

CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं शुरू कर दी हैं। इस सुविधा का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं जिन्होंने इस साल 2026 में मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकंड बोर्ड परीक्षा या दोनों परीक्षाओं में भाग लिया था। अब छात्र अपनी जांची हुई कॉपी की स्कैन कॉपी मंगा सकते हैं। इसके बाद यदि उन्हें लगता है कि अंक जोड़ने में गलती हुई है या किसी उत्तर का सही मूल्यांकन नहीं हुआ है, तो वे अंकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

CBSE ने कहा आवेदन से लेकर शुल्क जमा करने तक पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी। छात्रों को खुद आवेदन करना होगा। किसी साइबर कैफे या अन्य व्यक्ति द्वारा गलत जानकारी भरने की जिम्मेदारी बोर्ड की नहीं होगी।

पहले मंगानी होगी जांची गई कॉपियों की स्कैन कॉपी

यदि कोई छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवाना चाहता है, तो सबसे पहले उसे संबंधित विषय की जांची हुई आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करनी होगी।

आंसर शीट डाउनलोड करने के बाद छात्र यह देख सकेंगे कि उनके उत्तरों का मूल्यांकन किस तरह किया गया है। हालांकि, में परीक्षक और मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों की पहचान से जुड़ी सभी जानकारी छिपी रहेगी।

इसके बाद कर सकेंगे वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन

स्कैन कॉपी देखने के बाद यदि छात्र को किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो वह अंकों के सत्यापन या किसी एक या अधिक पूरे प्रश्न के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। री-इवैल्यूएशन केवल पूरे प्रश्न का होगा। किसी प्रश्न के एक हिस्से का अलग से पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा यह सुविधा केवल लिखित (थ्योरी) परीक्षा के लिए उपलब्ध होगी।

दोनों बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्रों के लिए क्या नियम हैं?

इस साल पहली बार CBSE ने कक्षा 10 की परीक्षा दो बार आयोजित की थी। ऐसे में जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा दोनों दी हैं, उनके लिए कुछ अलग नियम बनाए गए हैं।

ऐसे छात्र दोनों परीक्षाओं की Answer Booklet की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन किसी एक विषय में अंकों के सत्यापन या री-इवैल्यूएशन के लिए केवल एक ही Answer Booklet चुननी होगी। यानी छात्र या तो मुख्य परीक्षा की कॉपी चुन सकते हैं या दूसरी बोर्ड परीक्षा की। एक बार विकल्प चुनने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।

CBSE का फैसला होगा अंतिम

बोर्ड ने साफ किया है कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के बाद जो परिणाम जारी होगा, वही अंतिम माना जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार की अपील या दोबारा समीक्षा का मौका नहीं दिया जाएगा। CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से यह भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों या गैर-आधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें। सभी आधिकारिक अपडेट केवल CBSE की वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों से ही जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

यदि आपको अपने प्राप्त अंकों को लेकर कोई संदेह है, तो पहले Answer Booklet की स्कैन कॉपी जरूर देखें। बिना Answer Booklet प्राप्त किए वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता। इसलिए पूरी प्रक्रिया को ध्यान से समझें और समय सीमा के भीतर ही ऑनलाइन आवेदन करें।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article