August 12, 2026
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने दिखाई सख्ती, सदर अस्पताल से नदारत 3 डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण
Ramgarh: सदर अस्पताल रामगढ़ का उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ईएनटी के डॉ. कीर्ति सिन्हा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजन पांडे एवं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अजीत कुमार सिंह अपने कार्यालय में गैर-हाजिर मिले. जिसके बाद उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए, तीनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण देने को कहा है. साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया.
Read more