पानीपत में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद:अवैध संबंध के विरोध में की थी पति की हत्या, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
पानीपत5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हत्या की दोषी पत्नी रुकसाना।
पानीपत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) संदीप सिंह की कोर्ट0 ने सितंबर 2023 के चर्चित रिंकू हत्याकांड मामले में फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी रुकसाना और उसके प्रेमी साहिल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। वहीं, मामले में नामजद एक अन्य आरोपी साहिल पुत्र सपट्टर को साक्ष्यों के अभाव में 10 अगस्त 2026 को बरी कर दिया गया।
कोर्ट ने धारा 302/34 IPC में आजीवन कारावास (उम्रकैद) और ₹10 हजार का जुर्माना (जुर्माना न देने पर 3 महीने अतिरिक्त सजा)। इसके साथ ही धारा 452 IPC (घर में घुसना) 7 साल की कड़ी कैद और ₹5 हजार का जुर्माना (जुर्माना न देने पर 2 महीने अतिरिक्त सजा) और धारा 120-B/34 IPC (आपराधिक षडयंत्र) 2 साल की कैद की सजा सुनाई है।

हत्या का दोषी प्रेमी साहिल।
ये था पूरा मामला
घटना 15 सितंबर 2023 की रात मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव अहर की है। मृतक रिंकू के भाई सुनील की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रिंकू की पत्नी रुकसाना का उसके चचेरे भाई साहिल पुत्र शरीफ के साथ अवैध संबंध था। मना करने के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।
15 सितंबर की रात करीब 12 बजे साहिल घर के आंगन में रिंकू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था, जबकि पत्नी रुकसाना ने अपने पति रिंकू के हाथ पकड़ रखे थे। शोर सुनकर जब परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। अत्यधिक खून बहने के कारण रिंकू की मौत हो गई।
पुलिस जांच और साक्ष्य
मतलौडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। वारदात से ठीक पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटने में शामिल एक नाबालिग (विधि विवादित बालक) को भी डिटेन किया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पेनड्राइव और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने कुल 21 गवाहों की गवाही और डिजिटल तथा फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को सजा सुनाई है।
.
खबरें और भी हैं...
15 अगस्त को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट: SP ने ली सभी SHO की मीटिंग, बोले-कांवड़ यात्रा सफल रही, लेकिन हमें ढीला नहीं पड़ना
0:54- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत पुलिस ने 55 ट्रेस मोबाइल मालिकों को सौंपे: सालों बाद फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे; SP की अपील
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
70% दिव्यांग महिला के 70 गज प्लॉट पर कब्जा: पानीपत में चालबाजों की 10 लाख में डील, फर्जी GPA; निर्माण करने पर खुलासा

- कॉपी लिंक
शेयर
समालखा पहुंची आगाज-ए-दोस्ती अमन यात्रा: दिल्ली के राजघाट से शुरू हुई, हुसैनीवाला बॉर्डर तक जाएगी, शांति-भाईचारे का संदेश

- कॉपी लिंक
शेयर