August 12, 2026

अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया तहलका, IRE vs AFG चौथे ODI में दोनों ने जड़े शतक

AFG vs IRE: अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाल मचाते हुए शतक जड़ दिया है.

AFG vs IRE: अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाल मचाते हुए शतक जड़ दिया है.

author-image

New Update

Sediqullah Atal and Ibrahim Zadran

Sediqullah Atal and Ibrahim Zadran Photograph: (ACBofficials)

AFG vs IRE: अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. इब्राहिम जादरान ने 107 रनों की पारी खेली, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने 143 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के शतक के बाद आयरलैंड की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है. बता दें कि 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में अफगानिस्तान पहले ही 2 मैच जीतकर अपनी बढ़त बना चुका है.

इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच हुए 231 रनों की बेहतरीन साझेदारी

आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने किया. हालांकि, रहमानुल्लाह गुरबाज कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद दूसरे ओपनर इब्राहिम जादरान और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए सेदिकुल्लाह अटल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर एक बड़ी साझेदारी की. इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई. 

𝐀 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝟐𝟑𝟏-𝐑𝐔𝐍 𝐏𝐀𝐑𝐓𝐍𝐄𝐑𝐒𝐇𝐈𝐏! 🔥

Sediqullah Atal and Ibrahim Zadran put together a magnificent 231-run partnership for the second wicket, which is the third-highest partnership for Afghanistan in ODI cricket. 👏

The pair also became the fourth Afghan duo… pic.twitter.com/U9WdZOKwwc

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 12, 2026

इब्राहिम जादरान ने जड़ा वनडे में 7वां शतक

हालांकि, एक शानदार पारी खेलकर इब्राहिम जादरान आउट हुए. उन्होंने 118 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वनडे में इब्राहिम का यह 7वां शतक है. इसी के साथ इब्राहिम अब अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब उनसे ज्यादा शतक सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम हैं, जिन्होंने वनडे में कुल 9 शतक लगाए हैं.

🚨 HUNDRED FOR IBRAHIM ZADRAN 🚨

He smashed a brilliant Hundred against Ireland in the ODI Match, his 7th Hundreds in ODI Cricket - What a terrific Hundred by Ibrahim Zadran. 👏 pic.twitter.com/A4PnELk1y9

— Tanuj (@ImTanujSingh) August 12, 2026

सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शतकीय पारी

वहीं सेदिकुल्लाह अटल ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उन्होंने 120 गेंदों पर 143 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस तरह से दोनों ने मिलकर न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि आयरलैंड टीम को बैकफुट पर भी धकेल दिया. अफगानिस्तान की टीम एक अच्छी स्कोर की ओर बढ़ रही है.

SEDIQULLAH ATAL CELEBRATED HIS BIRTHDAY IN A GRAND STYLE 😍

- 143 runs from 120 balls, The Present & future of Afghanistan. pic.twitter.com/1u6uJj3rEX

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 12, 2026

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अफगानिस्तान कर चुकी है क्वलीफाई

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. यह सीरीज का चौथा मैच है. इससे पहले खेले गए 3 मैचों में से पहला मैच रद्द हो गया था, जबकि बाकी 2 मैच जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त (लीड) ले ली है. अब अफगानिस्तान की टीम आज चौथा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने की दहलीज पर है. बता दें कि इसी सीरीज का तीसरा मैच जीतकर अफगानिस्तान ने अगले साल होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. अफगानिस्तान के क्वालीफाई होने से वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का रास्ता बंद हो गया है. अफगानिस्तान की टीम ने अब तक वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर से विरोधी टीमों को टक्कर देती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें:  Explainer: बैटर, बॉलर से लेकर ऑलराउंडर तक..., भारत के खिलाफ क्या है श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम की ताकत और कमजोरी

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें