August 21, 2026
BMW X1 LWB भारत में लॉन्च: ₹49.9 लाख की कीमत, पाएं ज्यादा...
लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए बीएमडब्ल्यू ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्स1 को अब और ज्यादा आकर्षक बना दिया है. कंपनी ने भारत में पहली बार एक्स1 का लॉन्ग व्हीलबेस यानी एलडब्ल्यूबी वर्जन लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹49.9 लाख रखी गई है. लंबे व्हीलबेस का सबसे बड़ा फायदा पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि सामान्य मॉडल की तुलना में केबिन में ज्यादा लेगरूम मिलता है. खास बात यह है कि एक्स1 एलडब्ल्यूबी का उत्पादन भारत में ही चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट में किया जा रहा है. कंपनी का यह कदम भारतीय लग्जरी कार बाजार में पहली बार प्रीमियम कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है.
Read more