Best Bikes: लॉन्ग राइड के लिए आरामदायक बाइक खरीदने वालों के लिए 2 लाख के बजट में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इनमें क्रूजर से लेकर मॉडर्न-रेट्रो बाइक तक शामिल हैं।
बेस्ट टूरिंग बाइक लॉन्ग राइड के लिए
- Published: 21 Aug 2026, 09:41 PM IST
- Last Updated: 21 Aug 2026, 09:41 PM IST
Best Bikes: अगर आप लॉन्ग राइडिंग के शौकीन हैं और लंबी दूरी के सफर के लिए बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आरामदायक राइडिंग पोजीशन, सीट कम्फर्ट और बेहतर स्टेबिलिटी वाली बाइक चुनना जरूरी है। करीब 2 लाख रुपये के बजट में भारतीय बाजार में कई ऐसी मोटरसाइकिलें मौजूद हैं, जो लंबी यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में।
Bajaj Avenger Cruise 220
Bajaj Avenger Cruise 220 अपनी लो सीट हाइट और रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन के लिए जानी जाती है। इसमें आगे की तरफ दिए गए फुटपेग्स राइडर को आरामदायक मुद्रा में बैठने की सुविधा देते हैं। इसके अलावा बैकरेस्ट और फ्रंट विंडशील्ड लंबे सफर के दौरान अतिरिक्त आराम देते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपये है।
Royal Enfield Classic 350
Royal Enfield Classic 350 अपने रेट्रो डिजाइन के साथ लंबी दूरी की राइडिंग के लिए भी एक लोकप्रिय विकल्प है। बाइक में आरामदायक कुशन वाली सीट दी गई है, जिससे लंबे समय तक सफर करने में परेशानी कम होती है। इसका मजबूत बिल्ड और वजन हाईवे पर अच्छी स्टेबिलिटी देने में मदद करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपये से शुरू होती है।
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 कंपनी की लोकप्रिय और अपेक्षाकृत किफायती मोटरसाइकिलों में शामिल है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन इसे शहर में चलाने के साथ-साथ लंबी और वीकेंड राइड के लिए भी सुविधाजनक बनाता है। बाइक को संभालना आसान है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है।
Honda CB350
Honda CB350 अपने स्मूथ इंजन और कम वाइब्रेशन के लिए जानी जाती है। इसका रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन लंबी दूरी के सफर में राइडर को आराम देने में मदद करता है। जो लोग शांत, स्मूथ और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
TVS Ronin
TVS Ronin मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन के साथ आने वाली एक ऑल-राउंडर मोटरसाइकिल है। इसमें अपराइट राइडिंग पोजीशन मिलती है, जिससे लंबे सफर के दौरान पीठ और कंधों पर कम दबाव पड़ता है। इसके अलावा बेहतर सस्पेंशन और आधुनिक फीचर्स इसे रोजमर्रा की राइडिंग के साथ-साथ टूरिंग के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये है।
(मंजू कुमारी)