September 5, 2026

9,000mAh बैटरी और 120Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ पोको एक्स8 लॉन्च, कीमत ₹29,999 से शुरू

पोको ने भारत में अपनी एक्स8 सीरीज का नया स्मार्टफोन पोको एक्स8 लॉन्च कर दिया है. फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट और 50MP ओआईएस कैमरा दिया गया है. पोको ने फोन के लिए 4 बड़े ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है. पोको एक्स8 के साथ पोको एक्स8 पावर भी लॉन्च किया गया है. Read more

September 5, 2026

मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

Delivery Boy Assault: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना इरा गार्डन कॉलोनी की बताई जा रही है जोकि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में स्थित है। जहां खराब सड़क को देखते हुए एक डिलीवरी बॉय ने अंदर आने से मना कर दिया और कस्टमर से ऑर्डर को कैंसिल करने की बात कही। लेकिन ऑर्डर कैंसिल की बात सुनते ही उस ग्राहक के ऐसा सर घूमा कि उसने डिलीविरी बॉय की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। और तो और इतने में भी उसका मन नहीं भरा तो लगभग 10 से 12 लोगों को बुलाकर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर डंडों, लात-घूंसों से पीटा साथ ही आरोप यह भी है कि उनलोगों ने जान से मारने की भी कोशिश की। घटना के सामने आते ही बहुत से डिलीवरी बॉयज पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। Read more

September 5, 2026

TDPL की परीक्षाएं रद्द तो PGT क्यों नहीं?, 6 अभ्यर्थियों का दल सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना

Ranchi News: झारखंड में PGT 2023 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने जा रहा है. मामले की CBI जांच की मांग को लेकर 6 अभ्यर्थियों का दल दिल्ली के लिए रवाना हो रहा है. JPSC-JSSC में कथित अनिमियताओं के मामले में 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है. अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं से जुड़ी जनहित याचिका में इंटरवेनर के तौर पर अपना पक्ष रखने की तैयारी में हैं. Read more

September 5, 2026

Free LPG Cylinder Scheme: आज से मिलेंगे 3 फ्री सिलेंडर! बैंक खातों में सीधें आएंगे 3 हजार, यहां जमा होंगे आवेदन फॉर्म

Free LPG Cylinder Scheme: प्रदेश सरकार ने महंगाई के बीच आम जनता के जख्म पर राहत की मरहम लगाते हुए साल में 3 फ्री सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आज 5 सितंबर से प्रदेश की पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें प्रदेश सरकार ने अपने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में साल में 3 फ्री सिलेंडर की घोषणा की थी। जिसके बाद अब इसे लागू किया जा रहा है।  Read more

September 5, 2026

Babina Assembly Caste Equations: बबीना जातिगत समीकरण और 2027 चुनाव

Babina Assembly Caste Equations में लोधी, यादव और अनुसूचित जाति के मतदाता तीन बड़े पुराने सामाजिक आधार माने जाते हैं। इनके साथ कुशवाहा, ब्राह्मण, कुर्मी, साहू, मुस्लिम, वैश्य और दूसरे OBC-सवर्ण समुदाय चुनाव की दिशा तय करते हैं। पुराने चुनावी अनुमानों में लोधी, यादव और दलित मतदाता करीब 70-70 हजार तक बताए गए थे Read more

September 5, 2026

CM सम्राट चौधरी का ऐलान: अब एक सप्ताह में आएगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट, बिहार में खुलेगा BHU का सेंटर

Bihar Government: (प्रह्लाद कुमार की रिपोर्ट) शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े ऐलान किए. एसके मेमोरियल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग तक कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित किया जाएगा. Read more

September 5, 2026

इंदौर में म्यूल अकाउंट से मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड: 9 राज्यों से जुड़ी शिकायतें मिलीं; बैंक खाता और OTP वाली सिम देकर साइबर ठगी में मदद करने का खेल - Indore News

इंदौर3 घंटे पहले कॉपी लिंकदेश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों से जुड़े एक म्यूल बैंक खाते के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने बैंक खाते और उससे जुड़ी सिम का इस्तेमाल कर संगठित तरीके से मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड में सहयोग कर रहा था। आरोपी के खाते के खिलाफ पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से साइबर अपराध की शिकायतें मिली हैं। Read more

September 5, 2026

Munna Bhai 3: फिर दिखेगी 'मुन्ना भाई'-'सर्किट' की जोड़ी! 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी ने दिया अपडेट, बोले- संजू ने बंदूक...

Munna Bhai 3: मुन्ना भाई और सर्किट (संजय दत्त और अरशद वारसी) इंडियन सिनेमा की सबसे पसंदीदा और यादगार जोड़ियों में से एक है. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि दोस्ती, प्यार, ईमानदारी का खूबसूरत मैसेज भी देती है. संजय दत्त और अरशद वारसी को एक बार फिर फैन्स साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इसी बीच अरशद वारसी ने मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी की वापसी का हिंट दिया है. हाल ही में एक्टर ने कहा कि- ”संजू ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर एक और फिल्म बनाने के लिए मजबूर किया है.” Read more

September 5, 2026

पैड हैं, मगर अंडरवियर नहीं! नेपाल बाढ़ में बची महिलाओं ने बताया- अभी कैसी जिंदगी?

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है. घर उजड़ गए, सामान बह गया और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. लेकिन बाढ़ से बच निकलने के बाद भी महिलाओं की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं. Read more

September 5, 2026

5 चौके और 3 छक्के… रहमानुल्लाह गुरबाज ने CPL में ठोका धमाकेदार अर्धशतक, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

CPL 2026, Rahmanullah Gurbaz: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 26वें मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गयाना की टीम ने 17.2 ओवर में ही हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह गयाना की टीम की 5 मैचों लगातार पांचवीं जीत रही. Read more