पोको ने भारत में अपनी एक्स8 सीरीज का नया स्मार्टफोन पोको एक्स8 लॉन्च कर दिया है. फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट और 50MP ओआईएस कैमरा दिया गया है. पोको ने फोन के लिए 4 बड़े ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है. पोको एक्स8 के साथ पोको एक्स8 पावर भी लॉन्च किया गया है.
Poco X8 5G Price: इतनी है कीमत
6GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB की 32,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है. इसकी पहली सेल 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर होगी.
Poco X8 5G: स्पेसिफिकेशन
पोको एक्स8 में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन में एचडीआर10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है, जबकि डीसीआई-पी3 कलर कवरेज 100 प्रतिशत है. डिस्प्ले 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग और वेट टच 2.0 फीचर भी सपोर्ट करता है, जिससे गीली स्क्रीन पर टच रिस्पॉन्स बेहतर रहता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी दिया गया है.
पोको एक्स8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है और इसके साथ एड्रेनो जीपीयू मिलता है. फोन को 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है. फोन एंड्रॉयड 16 आधारित हाइपरओएस 3 पर चलता है और कंपनी 4 बड़े ओएस अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी.
Poco X8 5G: कैमरा सेटअप और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर ओआईएस के साथ और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पोको एक्स8 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें डुअल सिम, इंफ्रारेड सेंसर और डॉल्बी एटमॉस वाले स्टीरियो स्पीकर भी हैं.
ये भी पढ़ें: एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब फीचर के साथ लॉन्च हुआ Infinix का नया फोन, 22,999 रुपये है कीमत

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More