September 5, 2026

Munna Bhai 3: फिर दिखेगी 'मुन्ना भाई'-'सर्किट' की जोड़ी! 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी ने दिया अपडेट, बोले- संजू ने बंदूक...

Munna Bhai 3: मुन्ना भाई और सर्किट (संजय दत्त और अरशद वारसी) इंडियन सिनेमा की सबसे पसंदीदा और यादगार जोड़ियों में से एक है. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं है, बल्कि दोस्ती, प्यार, ईमानदारी का खूबसूरत मैसेज भी देती है. संजय दत्त और अरशद वारसी को एक बार फिर फैन्स साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इसी बीच अरशद वारसी ने मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी की वापसी का हिंट दिया है. हाल ही में एक्टर ने कहा कि- ”संजू ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर एक और फिल्म बनाने के लिए मजबूर किया है.”

‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. और अब इस बात को लगभग दो दशक बीत चुके हैं, पर पार्ट 3 बनने को लेकर कोई भी अपडेट सामने आया ही नहीं. फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी बार-बार इस बात पर जोर देते दिखे हैं कि जो भी कहानी वो चुनेंगे, उसे फ्रेंचाइजी की विरासत पर खरा उतरना होगा. पर फिल्म पर काम करने की प्लानिंग की है या नहीं, कभी खुद कुछ भी नहीं बताया. अब फाइनली अरशद वापसी के हिंट ने फैन्स को खुश कर दिया है. जानिए क्या कुछ कहा है?

‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद ने दिया अपडेट

‘स्क्रीन’ को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने मजाक-मजाक में ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया. वो कहते दिखे: ”संजू ने एक और फिल्म बनाने के लिए राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है. बेचारे राजू नेशनल टेलीविजन पर भी गए और कहा, ‘संजू, मैं इसे बना रहा हूं, संजू’. हर कोई इसे करना चाहता है. मैं बस सच में इसके लिए प्रार्थना कर रहा हूं. राजू सच में इस पर काम कर रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि सब अच्छा होगा.” इस बातचीत में शामिल डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने जब अरशद से ‘सर्किट’ का रोल निभाने को लेकर सवाल किया, तो एक्टर ने सबकुछ बताया.

वो कहते हैं कि-”मैं अरशद से यह पूछना चाहता था कि इसमें से कितना हिस्सा इम्प्रोवाइज्ड था? और कितना लिखा हुआ था?” इस पर अरशद ने जवाब दिया- ”बहुत कुछ इम्प्रोवाइज़्ड था. पहली ‘मुन्ना भाई’ में बहुत कुछ इम्प्रोवाइज़्ड था. सब कुछ इम्प्रोवाइज़्ड था. लेकिन दूसरी फिल्म में राजू को सचमुच पता था कि मैं क्या कहने वाला हूं. पहली फिल्म में बहुत ज्यादा इम्प्रोवाइजेशन था. लेकिन राजू के साथ मेरी यही डील थी. मैंने राजू से कहा था, प्लीज मुझे मजा करने दो क्योंकि यह रोल कुछ अलग ही है.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button