Free LPG Cylinder Scheme: प्रदेश सरकार ने महंगाई के बीच आम जनता के जख्म पर राहत की मरहम लगाते हुए साल में 3 फ्री सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आज 5 सितंबर से प्रदेश की पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आपको बता दें प्रदेश सरकार ने अपने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में साल में 3 फ्री सिलेंडर की घोषणा की थी। जिसके बाद अब इसे लागू किया जा रहा है।
गोवा में LPG उपभोक्ताओं को मिलेगी आर्थिक मदद
LPG उपभोक्ताओं के लिए गोवा सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार अपने राज्य के पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन LPG सिलेंडर खरीदने के लिए 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। एलपीजी स्कीम के तहत (Goa LPG Cylinder Scheme) के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन फॉर्म पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
jhiram Kand: झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार, 2 महिलाएं शामिल
5 सितंबर से मिलेंगे आवेदन फॉर्म
एलपीजी सिलेंडर स्कीम (LPG Cylinder Scheme) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 5 सितंबर यानी शनिवार से शुरू होगी। पात्र लोग अपने नजदीकी पंचायत या संबंधित विधायक के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। फॉर्म भरने के साथ आवेदक को जरूरी दस्तावेज ( LPG cylinder news) भी जमा करने होंगे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 9 सितंबर से 3,000 रुपये की राशि जमा होना शुरू हो जाएगी।
योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन
एलपीजी सब्सिडी (Goa LPG Subsidy) का लाभ लेने के लिए आवेदक का गोवा (Goa Free Cylinder) का पात्र निवासी होना जरूरी होगा। योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति को आवेदन फॉर्म के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें बैंक पासबुक, आधार कार्डऔर मतदाता पहचान पत्रकी प्रतियां शामिल हैं। संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेज और पात्रता की जांच की जाएगी।
तमिलनाडु में भी LPG को लेकर बड़ा ऐलान
LPG सिलेंडरको लेकर तमिलनाडु में भी हाल ही में घोषणा की गई है। वहां मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पात्र परिवारों को तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। चुनाव से पहले विजय की ओर से 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स' योजना का वादा किया गया था। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर साल छह मुफ्त LPG सिलेंडर देने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें: MP Atithi Sikshak Protest: पूर्व CM दिग्विजय सिंह की अपील पर चयनित शिक्षकों का अनशन खत्म, शिक्षा मंत्री से फ़ोन पर बात कर मंगलवार को माँग पूरी करने का दिया आश्वासन
लेखक
![]()