August 18, 2026
₹2.97 लाख कैश और ज्वेलरी... अहमदाबाद एयरपोर्ट पर छूटा महिला का ट्रॉली बैग, फिर ऐसे मिला
Gujarat News:गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सतर्कता से एक महिला यात्री का लाखों रुपये का सामान सुरक्षित वापस मिल गया. महिला गलती से अपना ट्रॉली बैग एयरपोर्ट पर छोड़ गई थी. बैग में 2 लाख 97 हजार 400 रुपये नकद और लाखों रुपये की ज्वेलरी थी. डोमेस्टिक अराइवल एरिया में निगरानी के दौरान CISF जवानों की नजर लावारिस पड़े बैग पर पड़ी. जवानों ने तुरंत बैग को सुरक्षित किया और चेकिंग की गई. वहीं बाद में पहुंची महिला को उसका बैग वापस दे दिया गया.
Read more