Yogi Adityanath Chitrakoot Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित चित्रकूट का दौरा कर रहे हैं। वे हवाई सर्वे के जरिए हालात का जायजा लेंगे, 800 परिवारों को राहत सामग्री देंगे और बाढ़ में बेघर हुए लोगों को जमीन के पट्टे भी सौंपेंगे।
Uttar Pradesh Flood: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बाढ़ प्रभावित चित्रकूट के दौरे पर हैं। यहां वे लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।सीएम योगी ने कहा कि वो भगवान श्री कामतानाथ जी से जुड़ी इस पावन धरती पर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे हैं।
CM योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "आज भगवान श्री कामतानाथ जी की पावन धरा चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों का दुःख-दर्द बांटने और राहत-पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जाऊंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को आपदा राहत कोष से राहत राशि के साथ आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।"
उन्होंने आगे लिखा, “संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित तक सहायता पहुंचाना, हर बेघर का पुनर्वास और हर पीड़ित परिवार को सहारा देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
Scroll to load tweet…
इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी
लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है, जिससे उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर बसे रामघाट और कई दूसरे इलाके पानी में डूब गए हैं। दुकानें, मंदिर और मठ सब जलमग्न हो गए हैं और कई सड़कें दरिया बन गई हैं।
यूपी के 31 जिलों पर बाढ़ का साया
उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिनमें से 22 जिले पानी में डूबे हुए हैं। प्रभावित जिलों में अयोध्या, बदायूं, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, गाजीपुर, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।