October 21, 2026

ग्लोबल मार्केट में मंदी का असर! क्या त्यौहारी मांग से संभलेंगे भारत में सोना-चांदी के भाव? जानें आज के रेट्स

एशियाई बाजारों में 21 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने या आगे बढ़ाने की आशंकाओं ने कीमती धातुओं पर दबाव डाला। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और भारत में त्योहारों व शादियों के सीजन की मांग से कीमतों को कुछ सहारा मिलने की उम्मीद है।उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 14.10 डॉलर यानी 0.34% गिरकर 4,128.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसका पिछला बंद भाव 4,143.40 डॉलर प्रति औंस था।वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.30 डॉलर यानी 0.52% टूटकर 57.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 58.155 डॉलर प्रति औंस था। Read more

October 21, 2026

Dhamtari Ramleela Accident: रावण दहन से पहले भड़की आग, हनुमान-अंगद-जामवंत बने 3 कलाकार झुलसे

Dhamtari Ramleela Accident: छत्तीसगढ़ (CG News) के धमतरी जिले में विजयादशमी (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) के मौके पर रामलीला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में रावण दहन से पहले रामलीला कार्यक्रम के दौरान अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में हनुमान, अंगद और जामवंत का किरदार निभा रहे तीन कलाकार आ गए। देखते ही देखते तीनों के कपड़ों में आग फैल गई, जिसके बाद रामलीला मैदान में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीनों कलाकार झुलस गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। Read more

October 21, 2026

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

टोक्यो, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी 2027 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले जापान के दौरे पर हैं। हर्ष संघवी ने बुधवार को जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका, होंडा की टीम और इवाते प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की। Read more

October 21, 2026

गेंदा-गुलाब रजनीगंधा... फूलों की खेती में अच्छी कमाई! कई राज्यों में 100% सब्सिडी

धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का एक विकल्प फूलों की खेती भी है. किसान अपनी जमीन पर पारंपरिक फसलों के साथ गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा जैसे फूल उगाकर अतिरिक्त कमाई का रास्ता बना सकते हैं. फूलों की मांग पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों, शादी-ब्याह और सजावट में बनी रहती है. ऐसे में स्थानीय बाजार की जरूरत को समझकर फूलों की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है. Read more

October 21, 2026

पीकर रात में स्वरा भास्कर के साथ डायरेक्टर करना चाहता था ये काम, एक्ट्रेस ने सुनाया डरावना किस्सा

16 Image Credit : instagram एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा ने बताया कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद उन्हें एक बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला था। इस फिल्म की शूटिंग 56 दिनों तक चलनी थी, लेकिन इसी दौरान डायरेक्टर के कथित व्यवहार ने उन्हें परेशान कर दिया। Read more

October 21, 2026

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

नोएडा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुर्गा पूजा के समापन के बाद बुधवार को नोएडा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नोएडा में 20 प्रमुख स्थलों पर कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। इन तालाबों में कुल 122 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। Read more

October 21, 2026

'रवि किशन के 'राम' अवतार पर बवाल, श्रीराम के रोल में देख भड़की जनता, हुई भयंकर ट्रोलिंग

Ravi Kishan Trolled After Playing Lord Rama: नवरात्रि और दशहरे के पावन मौके पर दिल्ली की मशहूर 'अयोध्या की रामलीला' में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने मंच से ज्यादा सोशल मीडिया पर ड्रामा क्रिएट कर दिया. आमतौर पर रामलीला में भगवान राम के दर्शन कर लोग भाव-विभोर हो जाते हैं और पंडाल 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठता है. लेकिन इस बार जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम के अवतार में धनुष-बाण लेकर मंच पर आए, तो इंटरनेट की जनता भाव-विभोर होने के बजाय अपना माथा पकड़ कर बैठ गई. Read more

October 21, 2026

Shukra Vakri: 24 अक्टूबर से शुक्र की उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों को मिलेगा धन-ऐश्वर्य का लाभ

Updated: Wed, 21 Oct 2026 10:57 AM (IST) शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026 (फोटो- एआई) Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 24 अक्टूबर 2026 से चित्रा नक्षत्र में उल्टी चाल शुरू करेगा. शुक्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 4 राशि वालों के लिए खास है, जानिए.Shukra Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, धन-ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक शुक्र अपनी चाल बदलने जा रहा है. शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र ग्रह स्वाति नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में वक्री चाल से प्रवेश करेगा. चित्रा नक्षत्र में शुक्र की यह स्थिति 5 दिसंबर 2026 को रात 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का किन 4 राशि वालों के जीवन पर क्या खास प्रभाव पड़ेगा? आइए, ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय से जानते हैं. Read more

October 21, 2026

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: बाइक चलाते समय शर्ट की जेब में दगा OPPO, तेज धमाके से सड़क पर गिरा; सिर फटा - Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर में जेब में मोबाइल फोन फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम वहलना चौक के पास बाइक से घर लौटते समय उनकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया था। युवक सड़क पर गिर गया सिर पर चोट लगने से गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गय Read more

October 21, 2026

Explainer: ट्रेन में स्पीकर पर रील-गाना चलाने वाले सावधान! रेलवे ने दी जेल तक की चेतावनी, सिगरेट पीने, महिला कोच में सफर करने वालें भी जानें ये नियम

Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान दूसरे यात्रियों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह आजकल मोबाइल से तेज आवाज में बजते गाने, रील और लंबी फोन कॉल्स बन चुकी हैं. अब रेलवे ने इस पर सख्ती के संकेत दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेलवे ने इसे लेकर क्या नए नियम बनाए हैं और रेलवे अधिनियम में आम या​त्रियों से जुड़े ऐसे कौन से नियम हैं जो उन पर सीधा असर डालते हैं. Read more