October 21, 2026

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: बाइक चलाते समय शर्ट की जेब में दगा OPPO, तेज धमाके से सड़क पर गिरा; सिर फटा - Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर में जेब में मोबाइल फोन फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम वहलना चौक के पास बाइक से घर लौटते समय उनकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया था। युवक सड़क पर गिर गया सिर पर चोट लगने से गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गय

.

युवक उत्तम शुगर मिल में टोकन मैन के पद पर काम करते थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, छह साल की बेटी और तीन साल का बेटा हैं। कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव की है।

देखें 3 तस्वीरें…

सांसद की पत्नी यशिका चौहान से लिपट कर रोई विकास की पत्नी।

सांसद की पत्नी यशिका चौहान से लिपट कर रोई विकास की पत्नी।

यशिका चौहान ने विकास से के पास बैठकर उन्हें मदद का अश्वासन दिया।

यशिका चौहान ने विकास से के पास बैठकर उन्हें मदद का अश्वासन दिया।

घर के इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सदमें में हैं।

घर के इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सदमें में हैं।

जिलामुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर रहमतपुर गांव निवासी विकास अंतल अपनी मां को छोड़ने के लिए माजरा गए थे। वहां से मामा के घर होकर लौटते समय वहलना चौक के आसपास उनकी जेब में रखे ओप्पो मोबाइल की बैटरी फट गई। तेज धमाके से वह सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसका सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके साथ ही छाती और हाथ में चोट लगी।

हादसे के दौरान उनका हेलमेट भी उड़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां परिजन भी पहुंच गए और उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक इलाद के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास खाईखेड़ी मिल में कामदार के पद पर कार्यरत थे। परिवार में उनकी 6 साल की बेटी दृष्टि, जिसे घर में बुलबुल कहते हैं, और एक 3 साल का बेटा है। इस दुखद घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

शव गांव पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार

मंगलवार शाम करीब सात बजे विकास का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों के साथ बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

ये तस्वीर विकास अंतल की जिसकी मोबाइल फटने से मौत हो गई।

ये तस्वीर विकास अंतल की जिसकी मोबाइल फटने से मौत हो गई।

यशिका चौहान ने परिवार को बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने विकास के पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मोबाइल फोन फटने की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

थाना खालापार प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि युवक ओप्पो कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था, जैसे ही वह वहलना चौक पर पहुंचा तो जेब में रखे मोबाइल में धमाका हुआ जिससे वह सड़क पर गिर गया सड़क पर गिरने से सिर में चोट लग गई। इलाज को दौरान उसकी मौत हो गई।

----------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा; टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज

लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। पढ़िए पूरी खबर