October 8, 2026

सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया

Bihar Police: पटना के जेपी गंगा पथ पर सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गश्ती जीप से घायल को पीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. घटना ने हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. Read more

October 8, 2026

बिहार में 1200 सरकारी अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जमीन मापी से जमाबंदी तक के काम प्रभावित

बिहार में राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज पर अमीनों की हड़ताल का असर पड़ने लगा है। राज्य के विभिन्न अंचलों में कार्यरत करीब 1200 नियमित सरकारी अमीन 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बिहार राजस्व अमीन संघ का दावा है कि हड़ताल के कारण जमीन की मापी, कोर्ट से जुड़े मापी के मामलों और जमाबंदी सुधार जैसे महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे हैं। अब अमीनों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। Read more

October 8, 2026

औरंगाबाद में FR रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी: दो दिन में सिर्फ 95 किसानों की रजिस्ट्री, हसपुरा ब्लॉक सबसे पीछे - Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद जिले में फार्मर रजिस्ट्री (FR) का कार्य लगातार जारी है। अब तक जिले के 11 प्रखंडों में कुल 1 लाख 29 हजार 431 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है। हालांकि, रफ्तार पहले की तुलना में धीमी हो गई है। पिछले दो दिनों में जिलेभर में महज 95 किसानों Read more

October 8, 2026

AI की दुनिया में भी भेदभाव! महिला एजेंट को मिलते हैं पुरुषों से कम पैसे... समझिए ऐसा क्यों है?

AI को आमतौर पर एक ऐसी तकनीक माना जाता है, जो इंसानों की तरह भेदभाव नहीं करती. लेकिन एक नई स्टडी में सामने आया है कि AI को जब इंसान जैसा रूप और पहचान दी जाती है, तो लोग उसके साथ भी जेंडर के आधार पर अलग व्यवहार कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ लिमरिक के रिसर्चर्स ने पाया कि लोगों ने एक महिला जैसे दिखने वाले AI एजेंट को उसी काम के लिए पुरुष जैसे दिखने वाले AI एजेंट से कम पैसे दिए. Read more

October 8, 2026

Rampur Karkhana Assembly Caste Equations: रामपुर कारखाना विधानसभा के जातिगत समीकरण और 2027 का चुनावी गणित

Rampur Karkhana Assembly Caste Equations में यादव, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति-जनजाति, कुशवाहा, सैंथवार और मुस्लिम मतदाता चुनावी राजनीति की प्रमुख सामाजिक धुरियां हैं। पुराने चुनावी आकलनों में यादव मतदाता करीब 42 हजार, ब्राह्मण 38 हजार, कुशवाहा 32 हजार, सैंथवार और मुस्लिम करीब 30-30 हजार बताए गए थे। SC-ST मतदाताओं की संयुक्त संख्या करीब 52 हजार मानी गई थी। हालांकि 2026 की नई मतदाता सूची के बाद कुल वोटर बेस बदल चुका है, इसलिए पुराने जातिगत आंकड़ों को वर्तमान सटीक संख्या नहीं, बल्कि सामाजिक प्रभाव के संकेत के रूप में देखना अधिक उचित होगा। Read more

October 8, 2026

गुरुग्राम-अलवर 4 लेन हाईवे का निर्माण फाइलों में अटका, सरकार की हरी झंडी के बाद भी क्यों नहीं शुरू हुआ काम?

गुरुग्राम से अलवर के बीच सफर को आसान बनाने वाली बहुप्रतीक्षित चार लेन हाईवे परियोजना एक बार फिर देरी में फंस गई है। सरकार से मंजूरी और बजट मिलने के बावजूद नूंह से राजस्थान बॉर्डर तक गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे-248A को चार लेन करने का काम जमीन पर शुरू नहीं हो पाया है। इसकी सबसे बड़ी वजह हाईवे के दोनों तरफ मौजूद करीब 10 हजार पेड़ों की कटाई की अनुमति से जुड़ी प्रक्रिया है।  Read more

October 8, 2026

K J Somaiya Institute of Management Confers Degrees on 1,244 Students - Up18 News

Chief Guest Mr. Ashutosh, Founder and CEO, KANALYTICS (left), being facilitated by Dr. Raman Ramachandran, Dean and Director of K J Somaiya Institute of Management (right) Mumbai (Maharashtra) [India], October 7: The world of work is changing, and management education is evolving with it. At K J Somaiya Institute of Management (KJSIM), that evolution is reflected in an ecosystem spanning postgraduate management programmes, specialised disciplines, executive education and management development programmes (MDPs). Its philosophy of ‘Transforming, Together’ is centred on enabling individuals to evolve into value-based, purpose-driven leaders who can contribute to building a better world. Read more

October 8, 2026

Nana Patekar Last Post: निधन से पहले इसी फिल्म को कर रहे थे प्रमोट, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी थी खास बात

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में उनका निधन गुरुवार सुबह गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उनकी आखिरी सोशल मीडिया गतिविधि भी चर्चा में आ गई है। आखिरी पोस्ट में 'O'Romeo' का किया था प्रमोशन नाना पाटेकर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहते थे। हालांकि, अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट वह समय-समय पर फैंस के साथ शेयर करते थे। उनकी आखिरी Instagram पोस्ट 25 जून 2026 की बताई जा रही है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म O'Romeo के टेलीविजन प्रीमियर का प्रमोशन किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म का प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि दर्शक एक ऐसी लव स्टोरी के लिए तैयार रहें, जिसने कभी नियमों का पालन नहीं किया। 'O'Romeo' में निभाया था अहम किरदार विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी O'Romeo एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें नाना पाटेकर ने इस्माइल खान का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म में तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी ने स्पेशल अपीयरेंस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 72.99 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 110.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मार्च में X पर किया था आखिरी पोस्ट Instagram के अलावा नाना पाटेकर ने मार्च 2026 में X पर भी O'Romeo से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। इस तरह उनकी आखिरी सोशल मीडिया गतिविधियां भी उनकी फिल्मों और दर्शकों से जुड़ी रही थीं। 'Subedaar' में भी आए थे नजर नाना पाटेकर हाल ही में सुरेश त्रिवेणी की फिल्म Subedaar में कैमियो भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में अनिल कपूर, राधिका मदान और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसे Prime Video पर रिलीज किया गया था। उनकी आखिरी वेब सीरीज Sankalp बताई जा रही है, जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर और नीरज काबी जैसे कलाकार भी शामिल थे। पांच दशक के करियर को छोड़ गए नाना नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लगभग पांच दशकों तक अपनी अलग पहचान बनाए रखी। परिंदा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन, वेलकम और नटसम्राट जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देशभर से श्रद्धांजलियां आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। Read more