October 21, 2026

Dhamtari Ramleela Accident: रावण दहन से पहले भड़की आग, हनुमान-अंगद-जामवंत बने 3 कलाकार झुलसे

Dhamtari Ramleela Accident: छत्तीसगढ़ (CG News) के धमतरी जिले में विजयादशमी (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) के मौके पर रामलीला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में रावण दहन से पहले रामलीला कार्यक्रम के दौरान अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में हनुमान, अंगद और जामवंत का किरदार निभा रहे तीन कलाकार आ गए। देखते ही देखते तीनों के कपड़ों में आग फैल गई, जिसके बाद रामलीला मैदान में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीनों कलाकार झुलस गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

रावण दहन से पहले हुआ हादसा

छिपली गांव में विजयादशमी के अवसर पर रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। भगवान राम की लीला का मंचन चल रहा था (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) और इसके बाद रावण दहन की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान रामलीला में हनुमान, अंगद और जामवंत का किरदार निभा रहे कलाकार आग की चपेट में आ गए। अचानक कपड़ों में आग लगने से वहां मौजूद दर्शकों में हड़कंप मच गया।

कपड़ों में लगाई गई थी रुई, ऐसे फैली आग

जानकारी के मुताबिक, छिपली निवासी हेमंत ध्रुव, तोषण साहू और एक नाबालिग दीपयानसु सोम रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा रहे थे। पात्रों को प्रभावशाली दिखाने के लिए कलाकारों के कपड़ों में रुई लगाई गई थी। (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) कार्यक्रम के दौरान मुंह में मिट्टी का तेल (Kerosene) लेकर आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान आग की लपटें अचानक कपड़ों में लगी रुई तक पहुंच गईं। रुई ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते तीनों कलाकार इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें: 10 Days Rajasthan Trip: 10 दिन में राजस्थान की सैर कैसे करें? देखें जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर का पूरा ट्रैवल प्लान

मैदान में मची चीख-पुकार, लोगों ने बुझाई आग

आग लगते ही रामलीला मैदान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग कलाकारों को बचाने और उनके कपड़ों में लगी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिस रामलीला को देखने के लिए ग्रामीण परिवार के साथ पहुंचे थे, उसी आयोजन में कलाकारों को आग की लपटों से घिरा देखकर लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: Delhi High Court Hearing: सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली अर्जी, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

एक कलाकार 60 प्रतिशत तक झुलसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में एक कलाकार करीब 60 प्रतिशत तक झुलसा है, जबकि दूसरे कलाकार के करीब 20 प्रतिशत झुलसने की बात सामने आई है। तीसरा कलाकार भी आग की चपेट में आने से झुलसा है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें: Urban Challenge Fund Conclave: CM साय बोले- शहरों का सीवरेज सिस्टम होगा दुरुस्त, बिजली के तार अंडरग्राउंड करने पर जोर

खुशियों के बीच हादसे ने झकझोर दिया गांव

विजयादशमी के पर्व पर गांव में रामलीला और रावण दहन को लेकर उत्साह का माहौल था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुए इस हादसे ने पूरे आयोजन की खुशियों को मातम और चिंता में बदल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था (Dussehra Dhamtari Ramleela Accident) और आग से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल तीनों घायल कलाकारों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Bus Travel: दूसरे शहर जाना है? Bus का रूट, किराया और टाइमिंग ऐसे पता करें