October 21, 2026

पीकर रात में स्वरा भास्कर के साथ डायरेक्टर करना चाहता था ये काम, एक्ट्रेस ने सुनाया डरावना किस्सा

16

Image Credit :

instagram

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा ने बताया कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद उन्हें एक बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला था। इस फिल्म की शूटिंग 56 दिनों तक चलनी थी, लेकिन इसी दौरान डायरेक्टर के कथित व्यवहार ने उन्हें परेशान कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

Image Credit :

instagram

‘डायरेक्टर मुझे मैसेज करने लगा, कविताएं भेजता था’

स्वरा भास्कर ने शो में बताया कि ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद उन्हें एक बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला था। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर उन्हें अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभाने के लिए समझाते थे। स्वरा के शब्दों में, “डायरेक्टर समझाने लगा कि उससे प्यार होना चाहिए, ऐसे होना चाहिए, वैसे होना चाहिए। मैंने कहा, यस सर, यस सर।” एक्ट्रेस ने आगे बताया कि धीरे-धीरे डायरेक्टर का व्यवहार बदलने लगा। वह उन्हें निजी मैसेज भेजने लगा और कविताएं भी भेजता था। स्वरा ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “अब सामने तुम बैठे हो और मुझे मैसेज कर रहे हो।”

36

Image Credit :

Instagram

लव सीन की रिहर्सल के लिए अकेले बुलाया

स्वरा ने बताया कि फिल्म में उनका एक लव सीन था। एक दिन डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस सीन की रिहर्सल करनी है। इस पर एक्ट्रेस ने पूछा कि रिहर्सल में कौन-कौन शामिल होगा। स्वरा के मुताबिक, डायरेक्टर ने कहा कि वह और स्वरा अकेले रिहर्सल करेंगे। इस पर उन्होंने साफ कहा कि अगर रिहर्सल करनी है, तो बाकी टीम को भी बुलाया जाए। एक्ट्रेस ने बताया, “तो मैंने कहा कि नहीं, आप एक्टर को कॉल करो, कैमरा पर्सन को कॉल करो। अगर रिहर्सल है तो सारे लोग करेंगे ना, हम अकेले क्यों करें।”

46

Image Credit :

instagram

‘20 साल की लड़की दो शराबी आदमियों के बीच क्यों रिहर्सल करे?’

स्वरा ने बताया कि इसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें गेस्ट हाउस बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्होंने डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर को शराब पीते हुए देखा। उनके मुताबिक, दोनों के सामने शराब की बोतल थी और वह आधी खत्म हो चुकी थी। इस माहौल को देखकर स्वरा घबरा गईं। उन्होंने कहा कि उस समय वह महज 20 साल की थीं और ऐसी स्थिति में दो शराब पी रहे लोगों के बीच रिहर्सल करना उन्हें असहज और डरावना लगा। स्वरा ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, “क्या आप इमेजिन कर सकते हो कि एक यंग वुमन, जो 20 साल की है, दो शराबी आदमियों के बीच क्यों रिहर्सल करना चाहिए?” एक्ट्रेस ने बताया कि वह वहां से निकल गईं। लेकिन उनके मुताबिक, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

56

Image Credit :

X

रात में दरवाजा खटखटाने लगा डायरेक्टर

स्वरा ने आगे बताया कि रात में डायरेक्टर उनके दरवाजे पर आया और लगातार नॉक करने लगा। उन्हें डर लगने लगा कि कहीं वह दरवाजा तोड़कर अंदर न आ जाए। आखिरकार उन्होंने दरवाजा खोला, तो डायरेक्टर नशे में था।स्वरा के मुताबिक, उन्होंने उससे पूछा कि क्या हुआ है। इस पर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह उन्हें गले लगाना चाहता है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने साफ मना कर दिया और उससे वहां से जाने को कहा। स्वरा के शब्दों में, “मैंने कहा कि नो। वो रिक्वेस्ट करता रहा, मैंने कहा कि नहीं सर, आप जाइए यहां से, मुझे डर लग रहा है।”

और पढ़ें: शबाना आजमी-जावेद अख्तर नहीं पढ़ते नमाज, अपने धर्म को लेकर कही ये बात

66

Image Credit :

Instagram