September 30, 2026
Bihar Building Bylaws : अब तिमंजिला मकान बनाने के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, बिहार में बदलने जा रहा नियम
Bihar Building Bylaws : बिहार में घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। अब 12 मीटर यानी करीब तिमंजिला ऊंचाई तक मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की लंबी प्रक्रिया से मुक्ति मिलने वाली है। राज्य सरकार भवन निर्माण से जुड़े नियमों को आसान करने की तैयारी में है। नए प्रावधान के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार स्वप्रमाणित नक्शा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा और तय शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद आवेदक ऑनलाइन ही स्वीकृति प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेगा।
Read more