September 30, 2026

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए बुधवार को नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (कैफे-3) नियमों को अधिसूचित कर दिया है। साथ ही, इसमें छोटी पेट्रोल कारों के लिए प्रस्तावित अलग रियायत को हटा दिया गया है। Read more

September 30, 2026

तमिलनाडु सरकार निजी भागीदारी के साथ 220 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करने की बना रही योजना

चेन्नई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने 220 करोड़ रुपये की लागत वाली दो शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें तंजावुर में एक मल्टीपर्पज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और थूथुकुडी में एक पुराने बस स्टैंड का पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए पुनर्विकास शामिल है। Read more

September 30, 2026

इंदौर में सड़क निर्माण का रास्ता साफ! मूसाखेड़ी-पिपल्याहाना में हटेंगे 269 बाधक निर्माण – Sanjeevni Today

इंदौर: शहर में सड़क निर्माण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना इलाके में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे 269 निर्माणों को हटाने की तैयारी की जा रही है। इन बाधक निर्माणों को हटाने के बाद संबंधित सड़क परियोजना पर आगे का काम किया जाएगा। Read more

September 30, 2026

25 हजार दो और 93 लाख पाओ? 'पैसों की बारिश' का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़

Ahilyanagar Crime News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले में स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की पुलिस को जाली भारतीय मुद्रा (FICN) के एक बड़े गिरोह को बेनकाब करने में सफलता मिली है. एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाली नोटों का जखीरा होने की गुप्त सूचना के आधार पर LCB की टीम ने वडगांव गुप्ता इलाके में जाल बिछाकर छापेमारी की. पुलिस ने मौके से बारामती निवासी तीन संदिग्धों गणेश शेवाले, सुमित चंदनशिवे और सूरज कांबले को हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से 500-500 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत 93 लाख पाई गई. Read more

September 30, 2026

'अखिलेश के बिना सब सूना है...' सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बृजभूषण सिंह के बयान से सियासी पारा हाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस में तनातनी जारी है. दोनों दलों में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है. जबकि, बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. इन सबके बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसी टिप्पणी कर दी जिसने सियासी पारा हाई कर दिया है. दरअसल, बृजभूषण से जब सीटों के बंटवारे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे और स्पष्ट शब्दों में सपा मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ कर दी.  Read more

September 30, 2026

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन की शाही मस्जिद पर फिर कड़ी सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण विवाद के बाद 2,500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Ujjain road widening: उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर हुए बवाल के बाद अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं। कोर्ट में प्रशासन के साथ समझौते के बाद मस्जिद कमेटी खुद ही निर्माण हटा रही है।Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन की शाही मस्जिद के आसपास बुधवार को सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत मस्जिद का एक हिस्सा हटाने को लेकर पुलिस और भीड़ के बीच हुए बवाल के एक दिन बाद भी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। Read more

September 30, 2026

SSC-CGL टियर-1 परीक्षा यूपी-बिहार में 36 केंद्रों पर शुरू: 19 शहरों में 7.61 लाख अभ्यर्थी शामिल, 28 अक्टूबर तक चलेगी - Prayagraj (Allahabad) News

Hindi NewsLocalUttar pradeshPrayagrajSSC CGL Tier 1 Exam: UP Bihar Centers Coverage & Candidate Updatesप्रमोद यादव। प्रयागराज1 घंटे पहले कॉपी लिंककर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल टियर-1 परीक्षा बुधवार से देशभर में शुरू हो गई। यूपी और बिहार में परीक्षा का संचालन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। देशभर में परीक्षा के लिए 30.94 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। Read more

September 30, 2026

अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार; गुजरात ATS-कोस्ट गार्ड का बड़ा ऑपरेशन | gujarat-ats-coast-guard-seize-3000-crore-drugs-arabian-sea-five-pakistanis

अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लक्षद्वीप के पश्चिम में संयुक्त अभियान के दौरान एक संदिग्ध ईरानी धौ (dhow) को रोका गया। तलाशी में करीब 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अभियान में नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। Read more

September 30, 2026

केंद्र ने कर्नाटक में सूरजमुखी, मूंग, सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी

(फाइल फोटो के साथ) बेंगलुरु, 30 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को बताया कि केंद्र ने 2026-27 के खरीफ सत्र के लिए कर्नाटक में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 13413 टन सूरजमुखी, 38250 टन मूंग और 1,15,500 टन सोयाबीन की खरीद को मंजूरी दी है। Read more

September 30, 2026

बुर्का-हिजाब और हाथों में AK-47... जंग के लिए ईरान में ऐसे तैयार की जा रहीं महिलाएं

ईरान में महिलाओं को पारंपरिक पोशाक में हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और बसीज संगठन 'जनफदा' नाम के मोबिलाइजेशन अभियान के तहत महिलाओं को पैरामिलिट्री भूमिकाओं के लिए तैयार कर रहे हैं.  Read more