August 20, 2026
Delhi News: MSME को लेकर एक्शन में रेखा गुप्ता, Investors से की बड़ी अपील
CM रेखा गुप्ता ने RAMP के मेगा Capacity Building Programme में हिस्सा लिया। उन्होंने दिल्ली के MSMEs को Skills, Technology, Finance और Market Access देने पर जोर दिया।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने RAMP योजना के मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी MSME सेक्टर आत्मनिर्भर भारत की आर्थिक ताकत बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी छोटे उद्यमों के लिए विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। इसके लिए कारोबारियों को स्किल्स, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और बाजार तक बेहतर पहुंच देने पर ध्यान दिया जा रहा है।
Read more