October 2, 2026

PM मोदी ने कैप्टन स्मिथ से की फोन पर बात, पायलट से पूछा- हिम्मत कहां से मिली?

Captain Smit: फ्लाईदुबई फ्लाइट साजिश में हीरो साबित हुए कैप्टन स्मित मच्छार इस समय अबू धाबी में भर्ती हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की.

Captain Smit: फ्लाईदुबई फ्लाइट साजिश में हीरो साबित हुए कैप्टन स्मित मच्छार इस समय अबू धाबी में भर्ती हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की.

author-image

New Update

PM Modi spoke to Captain Smit

PM Modi spoke to Captain Smit

Captain Smit: फ्लाईदुबई फ्लाइट साजिश में हीरो साबित हुए कैप्टन स्मित मच्छार इस समय अबू धाबी में भर्ती हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की. 

कॉल पर बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने अपने अनुभव के बारे में बताया और यह भी बताया कि उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कहां से मिली। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

PM Modi spoke to India’s brave pilot Captain Smit Machchaar right now.

Captain Smit gave details of his experience and what gave him courage during the incident.

The PM applauded his bravery and wished him a quick recovery. pic.twitter.com/00ZHarKTRc

— ANI (@ANI) October 2, 2026

फ्लाइट FZ1073 में क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. विमान में 174 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच झड़प हुई. आरोप है कि सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया. इस दौरान दोनों पायलट घायल हो गए.

स्थिति बिगड़ने के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. विमान ने आपातकालीन संकेत भी भेजे. रिपोर्टों के मुताबिक, विमान कुछ ही समय में काफी ऊंचाई से नीचे आया था.

हमले के बाद कॉकपिट में मौजूद स्थिति को संभालने की कोशिश की गई. घायल होने के बावजूद स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की. इसके बाद अन्य पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और इसे सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा गया.

लैंडिंग के बाद दोनों घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ. गुरुवार सुबह दोनों को अमीराती सुरक्षा दल के साथ अबू धाबी भेजा गया. वहीं, विमान में सवार यात्रियों ने फ्लाईदुबई के दूसरे विमान से तेल अवीव की यात्रा पूरी की.