October 2, 2026

दिल्ली में दो एलिवेटेड रोड बनाएगी NHAI, किस इलाके में बनेगा और कहां जाना-आना होगा आसान?

Gurugram News: गुरुग्राम और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दो बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. पहला प्रोजेक्ट एमजी रोड पर शुरू होगा. NHAI ने अंधेरिया मोड़ से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक के साढ़े आठ किलोमीटर लंबे हिस्से में से 4.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को एलिवेटेड बनाने की डीपीआर तैयार कर ली है.

इस पूरी योजना पर 980 करोड़ रुपये की लागत आएगी. NHAI के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए एक एलिवेटेड यू-टर्न भी बनाया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली से एमजी रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक के लिए भी एलिवेटेड विकल्प तलाशा जा रहा है.

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क होगी एलिवेटेड

दूसरा प्रोजेक्ट दिल्ली-जयपुर हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क से जुड़ा है. हरियाणा सरकार ने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के सवा दो किलोमीटर लंबे हिस्से को एलिवेटेड बनाने की मंजूरी दे दी है. GMDA ने इस प्रोजेक्ट के लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करवाने हेतु सलाहकार कंपनी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: न ताला, न CCTV भारत के इस गांव में बिना दुकानदार के बिकता है सामान, नहीं होती चोरी

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

इन दोनों सड़कों के निर्माण से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ियों का दबाव काफी घट जाएगा. द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे हीरो होंडा चौक के आसपास के सेक्टरों में जाने वाले लोगों को बिना किसी ट्रैफिक जाम के सीधी आवाजाही की सुविधा मिलेगी.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

google button