October 2, 2026

Flydubai Captain: खून से लथपथ होने पर भी नहीं छोड़ी हिम्मत, कैसे कराई Smit Machchhar ने Safe Landing?

15

Captain Smit Machchhar: कॉकपिट में घायल हुए, फिर भी नहीं छोड़ी हिम्मत

Image Credit :

X

Captain Smit Machchhar: कॉकपिट में घायल हुए, फिर भी नहीं छोड़ी हिम्मत

Flydubai Flight FZ1073 में 30 सितंबर को जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। विमान के को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद, 39 वर्षीय कैप्टन मच्छर ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी आखिरी ताकत से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। उनकी इस सूझबूझ और हिम्मत की बदौलत यात्री अंदर दौड़ पड़े और हमलावर को काबू में कर लिया, जिससे 174 लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

Smit Machchhar: 19 साल की उम्र में बदली जिंदगी

Image Credit :

X

Smit Machchhar: 19 साल की उम्र में बदली जिंदगी

गुजरात के राजकोट में जन्मे और मुंबई के घाटकोपर में पले-बढ़े स्मित मच्छर ने कभी बचपन में पायलट बनने का नहीं सोचा था। उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की थी, लेकिन 19 साल की उम्र में एक सेमिनार अटेंड करने के बाद उन्हें एविएशन का ऐसा चस्का लगा कि उन्होंने न्यूजीलैंड से ट्रेनिंग ली। उनके जीवन का एक ही मूल मंत्र रहा है - "स्मूथ लैंडिंग नहीं, बल्कि एक सुरक्षित लैंडिंग।" शुरुआती दौर में जिम्मेदारी का दबाव महसूस हुआ, लेकिन उन्होंने जल्द समझ लिया कि घबराहट से कोई समस्या हल नहीं होती।

35

Flydubai Captain: 11 साल SpiceJet में किया काम

Image Credit :

X

Flydubai Captain: 11 साल SpiceJet में किया काम

मच्छार ने करीब 11 साल SpiceJet में बिताए और वहां ट्रेनिंग कैप्टन की भूमिका भी निभाई। 2022 में वह Flydubai से जुड़े। उनके प्रोफाइल के अनुसार उनके पास करीब 9,750 घंटे का उड़ान अनुभव है। उनकी पायलटिंग की सोच का एक जवाब अब चर्चा में है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह समय पर पहुंचना पसंद करते हैं या स्मूद लैंडिंग, तो उनका जवाब था-“Safe landing.”

45

परिवार और पायलट के रूप में उनकी सोच

Image Credit :

X

परिवार और पायलट के रूप में उनकी सोच

मच्छार शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। कॉकपिट से बाहर वह खुद को परिवार और बच्चों के साथ एक सामान्य इंसान की तरह रखते हैं। उनका मानना है कि यूनिफॉर्म उतरते ही काम वहीं खत्म हो जाना चाहिए। वह युवा पायलटों को भी जल्दबाजी से बचने की सलाह देते रहे हैं। उनका संदेश रहा है कि ट्रेनिंग में जरूरत पड़े तो ज्यादा समय लो, लेकिन सुरक्षित तरीके से वापस आओ। कॉकपिट के बाहर वह एक शांत स्वभाव के पारिवारिक व्यक्ति और दो बच्चों के प्यारे पिता हैं, जिन्होंने हमले के दौरान भी अपने बच्चों को याद किया था।

55

Flydubai Flight FZ1073 में वही सोच काम आई

Image Credit :

X

Flydubai Flight FZ1073 में वही सोच काम आई

FZ1073 में विमान अचानक हजारों फीट नीचे आया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसी से यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचने का मौका मिला। बाद में विमान को Tabuk में इमरजेंसी लैंड कराया गया। जिस पायलट के लिए “Safe landing” सबसे महत्वपूर्ण थी, उसकी सबसे मुश्किल उड़ान भी आखिरकार सुरक्षित लैंडिंग पर खत्म हुई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।