Address Change Checklist: नया घर लेने के बाद सिर्फ सामान शिफ्ट करना काफी नहीं है। कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर अपडेट करना भूल जाते हैं, तो आगे परेशानी हो सकती हैं।House Shifting Checklist: घर बदलना सुनने में जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। पैकिंग, ट्रांसपोर्ट, नया घर सेट करना और रोजमर्रा की चीजों को सही जगह रखना... इन सबके बीच हम इतने बिजी हो जाते हैं कि एक जरूरी काम भूल जाते हैं। वो काम है पुराने पते से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट करना। यही छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है। बैंक का जरूरी लेटर पुराने घर पहुंच सकता है, किसी सरकारी दस्तावेज में पुराना पता रह सकता है, गाड़ी के रिकॉर्ड में एड्रेस बदलना छूट सकता है या ऑनलाइन शॉपिंग का सामान बार-बार पुराने पते पर जा सकता है। इसलिए नया घर शिफ्ट होने के बाद सिर्फ सामान नहीं, अपना एड्रेस ट्रेल (Address Trail) भी जरूर अपडेट करें। जानिए 12 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको एक-एक करके जरूर चेक करना चाहिए...
Read more