October 4, 2026

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: शिव-रवि पुष्य योग चमकाएंगे भाग्य, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस-संतान सुख मिलेगा

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 अक्टूबर, सोमवार को दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। दशमी तिथि के स्वामी स्वयं यमराज हैं, इसलिए इस दिन किए गए श्राद्ध का विशेष फल प्राप्त होता है।

5 October 2026 Ka Rashifal: 5 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शिव, सिद्ध, प्रजापति, सौम्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि पुष्य नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

वृषभ राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

मिथुन राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके अंदर गजब की पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। करियर से जुड़े मामलों पर ज्यादा फोकस करेंगे। नए विचारों को अपनाने में हिचकिचाएं नहीं, इससे नई चीजें सीखने को मिलेंगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। युवाओं को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी कॉल मिल सकती है।

कर्क राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। ज्यादा लालच करने से नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बेवजह की बातों में उलझने से बचें। नौकरी को लेकर संतुष्टि महसूस करेंगे।

सिंह राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। शादी के इच्छुक लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी विवाद को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने में सफलता मिलेगी। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पूरे दिन उत्साह और खुशी का अनुभव करेंगे।

कन्या राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आप अपने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ रिस्क लेने का विचार बना सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे परेशानी दे सकता है। बिजनेस पार्टनर्स और संपर्कों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

तुला राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप जरूरी काम की शुरुआत कर सकते हैं। हायर एजुकेशन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। किसी दोस्त के साथ आपका रिश्ता प्रेम में बदल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए अच्छी पहचान मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

अगर किसी काम में रुकावट आ रही है तो परेशान होने के बजाय अपनी तैयारी और काम की क्वालिटी बेहतर करें। अपनी परेशानियां जीवनसाथी से शेयर करने पर मन हल्का होगा। इंटरनेट पर आज काफी समय बीत सकता है। युवा अपने करियर को तनाव में रहेंगे।

धनु राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। विदेश जाने से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसलों में दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय खुद निर्णय लें। पुराने दोस्तों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए समय निकालेंगे।

मकर राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दिमाग में कई नए और क्रिएटिव आइडियाज आएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा और काम का प्रेशर भी कम हो सकता है। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में ज्यादा समय दे सकते हैं।

कुंभ राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

बच्चों की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में रहने वाले लोग शादी को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।

मीन राशिफल 5 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

ऑफिस में कुछ सहकर्मियों के गलत व्यवहार से सतर्क रहें। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपके किसी व्यवहार से परिवार के कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। बच्चों की हेल्थ पर खास ध्यान दें। बाहर का तला-भुना या अनहेल्दी खाना खाने से बचना बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.