October 25, 2026
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत का पूरा श्रेय हरमन, प्रतिका और दीप्ति को जाता है: कप्तान मंधाना
वडोदरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 121 रनों की शानदार जीत के बाद हरमनप्रीत कौर, प्रतिका रावल और दीप्ति शर्मा को सराहा। इन खिलाड़ियों ने टीम को 19/2 की नाजुक स्थिति से उबारा और 'विमेन इन ब्लू' को शानदाज जीत दिलाई। भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Read more