October 25, 2026

Raipur Chitta Smuggler Arrested: रायपुर में 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.61 लाख का सामान जब्त

Raipur Chitta Smuggler: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने (Raipur Chitta Smuggler Arrested) बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से 25.27 ग्राम हेरोइन (Heroin) यानी चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 61 हजार 920 रुपए बताई गई है।

ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि (Raipur Chitta Smuggler Arrested)  तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक युवक चिट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने गंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 25.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

1.51 लाख की हेरोइन जब्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर राव, उम्र 20 साल, निवासी सुभाष चौक, साईं नगर, कैंप-01, वैशाली नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। (Raipur Chitta Smuggler Arrested)  पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1 लाख 51 हजार 620 रुपए आंकी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। इन सभी सामान की कुल कीमत 1 लाख 61 हजार 920 रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Kharge Statement Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की सीएम मोहन यादव ने की निंदा, कहा- कांग्रेस दिवंगत परिजन को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार, शेखर राव पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। फरवरी 2026 में दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब रायपुर में दोबारा चिट्टा के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा मामले के बीच कड़ियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Raipur BJP Meeting: बीजेपी कार्यालय में निगम-मंडल और बोर्ड के अध्यक्षों की बैठक खत्म, केदार गुप्ता ने दिए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

आरोपी के खिलाफ गंज थाने में NDPS Act (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) की धारा 21(बी) (Raipur Chitta Smuggler Arrested)  के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शेखर को चिट्टा कहां से मिला था और वह इसे किसे बेचने वाला था। पुलिस खरीद से लेकर बिक्री तक के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

जांच के दौरान आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े संभावित आरोपियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सप्लाई नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kharge Statement Controversy: 'बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं

96 मामलों में 209 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (Raipur Chitta Smuggler Arrested)  और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक NDPS एक्ट के 96 मामलों में 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में नशीले पदार्थों और अन्य सामग्री समेत कुल 7 करोड़ 26 लाख 23 हजार 520 रुपए की जब्ती की गई है।

पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Controversy: खरगे के बयान पर स्मृति ईरानी का हमला, बोलीं- कांग्रेस राजनीतिक दिवालियापन की शिकार