October 24, 2026

MP Satna EOW Raid: सतना में समिति प्रबंधक के घर EOW की रेड, आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में छापेमारी

MP Satna EOW Raid: मध्य प्रदेश के सतना में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (MP EOW Raid) ने बड़ी कार्रवाई की है। अमकुई समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के घर EOW की टीम भारी बल के साथ पहुंची और छापेमार कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में की जा रही है। टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। Read more

October 24, 2026

भारत में बेसबॉल का नया प्रयोग, सूर्यकुमार यादव बोले- एक खेल के तौर पर यह बहुत बड़ा गेम

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को भारत लाने का फैसला किया, जिसके तहत 24 अक्टूबर को मुंबई में बेसबॉल के 3x3 फॉर्मेट के मुकाबले का आयोजन हुआ। सूर्यकुमार यादव समेत कुछ मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स ने इस खेल में अपने हाथ आजमाए। Read more

October 24, 2026

UP Elections 2027: फर्रुखाबाद की चार विधानसभा सीटों का चुनावी इतिहास...

Farrukhabad Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर फर्रुखाबाद जिले की राजनीति पर भी नजर रहेगी. प्राचीन पांचाल की ऐतिहासिक विरासत, बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल संकिसा, गंगा के पवित्र घाटों और पारंपरिक जरदोजी शिल्प के लिए पहचान रखने वाला फर्रुखाबाद राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण जिला है. पिछले तीन विधानसभा चुनावों के नतीजे देखें तो यहां राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिला है. 2012 में समाजवादी पार्टी (SP) ने जिले की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी चार सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया. वहीं, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं, जबकि कायमगंज सीट अपना दल (सोनेलाल) के खाते में गई. Read more

October 24, 2026

आजमगढ़ मतदाता सूची विवाद: जांच के बाद बीएलओ और कंप्यूटर सहायकों पर कार्रवाई

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी द्वारा आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में एक ही नाम के कई बार दर्ज होने के आरोपों पर चुनाव प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर मतदाता पंजीकरण केंद्र से जुड़े संबंधित कंप्यूटर सहायक और बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाने तथा उनकी सेवाएं समाप्त करने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। Read more

October 24, 2026

बिलाल हत्याकांड में तीसरे गवाह से जिरह: 100 से ज्यादा सवाल पूछे, 26 अक्टूबर को चौथे गवाह की पेशी - Sambhal News

संभल हिंसा के बिलाल हत्याकांड में शनिवार को आरोपी मुल्ला अफरोज की ओर से पेश तीसरे गवाह से जिरह हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने रात 8 बजे इसकी पुष्टि की। Read more

October 24, 2026

गुजरात: 12.67 करोड़ रुपए की गांजा मिश्रित टैबलेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वलसाड (गुजरात), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,535.1 किलोग्राम गांजा मिश्रित नशीली टैबलेट जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत 12.67 करोड़ रुपए बताई गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। Read more

October 24, 2026

Surajpur Double Murder Case: पैसे देने से मना किया तो शिक्षिका की हत्या, पहचान छिपाने के लिए 17 साल के बेटे को भी मार डाला

Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ (CG News) के सूरजपुर जिले में शिक्षिका और उसके 17 साल के बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सूरजपुर डबल मर्डर केस (Surajpur Double Murder Case) में पुलिस ने मृतका शिक्षिका रजनी बरेठ की सहेली के पति प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षिका से पैसे मांगने उसके घर पहुंचा था। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद जब उसे लगा कि मृतका का बेटा सुजल उसकी पहचान उजागर कर सकता है, तो उसने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। Read more

October 24, 2026

आगरा में 49 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा: हर पाली में 22,776 अभ्यर्थी होंगे शामिल; डीएम ने की बैठक - Agra News

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए आगरा में प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के 49 केंद्रों पर 25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर पाली में 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। Read more

October 24, 2026

₹1/km का खर्च, ₹6 लाख डाउन पेमेंट और ₹19,990 महीने की किश्त, इस खास ऑफर के जरिए Tesla की गाड़ी लाएं घर

अगर आप Tesla की शानदार इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो कंपनी आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है. Tesla India ने 'स्विच एंड सेव कार्निवल' (Switch and Save Carnival) शुरू किया है. इस 3 दिन के मेले में आप अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार एक्सचेंज कर सकते हैं और आसान फाइनेंस पर नई Tesla Model Y घर ले जा सकते हैं. Read more