Surajpur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ (CG News) के सूरजपुर जिले में शिक्षिका और उसके 17 साल के बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सूरजपुर डबल मर्डर केस (Surajpur Double Murder Case) में पुलिस ने मृतका शिक्षिका रजनी बरेठ की सहेली के पति प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षिका से पैसे मांगने उसके घर पहुंचा था। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद जब उसे लगा कि मृतका का बेटा सुजल उसकी पहचान उजागर कर सकता है, तो उसने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।
9 अक्टूबर को हुई थी मां-बेटे की हत्या
पुलिस जांच के अनुसार शिक्षिका रजनी बरेठ अपने 17 साल के बेटे सुजल के साथ सूरजपुर थाना क्षेत्र के केशनगर में रहती थीं। दोनों भटगांव क्षेत्र के कंवरनागर स्थित एक मकान में किराए से रह रहे थे। 9 अक्टूबर को मां-बेटे की हत्या की गई थी। (Surajpur Double Murder Case) अगले दिन सुजल का शव जयनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के पास मिला था। शव घर से करीब 20 किलोमीटर दूर मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
वहीं शिक्षिका रजनी का शव उनके घर के बाथरूम से बरामद हुआ था। पुलिस को शव मिलने के बाद मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मां-बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
पैसे देने से इनकार पर शिक्षिका की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रवेश कुमार 9 अक्टूबर को दोपहर में विश्रामपुर पहुंचा था। उसने अपनी कार वॉशिंग सेंटर पर खड़ी की और वहां से पैदल शिक्षिका के घर गया। उस समय घर पर सुजल मौजूद था। आरोपी ने उससे मोबाइल चार्जर मांगा, लेकिन चार्जर नहीं मिलने पर वह वापस चला गया।
शाम को आरोपी दोबारा रजनी के घर पहुंचा। (Surajpur Double Murder Case) उस समय सुजल ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिक्षिका से पैसे मांगे। रजनी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि प्रवेश कुमार ने स्टील की बोतल से शिक्षिका के सिर पर हमला किया। इसके बाद वह उन्हें खींचकर बाथरूम की तरफ ले गया, जहां गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
बेटे को बहाने से कार में बैठाया
शिक्षिका की हत्या के बाद आरोपी को डर था कि सुजल उसे पहचान सकता है। पुलिस के अनुसार उसने सुजल को भी रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रात करीब नौ बजे सुजल ट्यूशन से वापस लौट रहा था। आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोपी ने सुजल से कहा कि उसकी मां उसके घर पर है और उससे मिलने के लिए उसे साथ चलना है। (Surajpur Double Murder Case) इसके बाद वह सुजल को कार में बैठाकर ले गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले ही शिक्षिका की स्कूटी पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर दी थी। बाद में वह सुजल को लेकर वहां से निकल गया।
यह भी पढ़ें: Mansarovar Hospital: मनोज बाजपेयी की फिल्म गजब रात में छाया भोपाल का मानसरोवर हॉस्पिटल, आधी से ज्यादा शूटिंग यहां की गई
CCTV फुटेज से मिला पहला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज (CCTV Footage) खंगाले। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति शिक्षिका के घर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को एक अन्य महत्वपूर्ण फुटेज भी मिला, जिसमें संदिग्ध हुलिए वाला व्यक्ति कार धुलवाने पहुंचा था।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार की पहचान की। (Surajpur Double Murder Case) जांच में कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CG 15 EG 7101 सामने आया। इसके बाद पुलिस वाहन मालिक तक पहुंची। पूछताछ में प्रवेश कुमार का नाम सामने आया और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़ें: Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में तूफान की हलचल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 दिन खराब रहेगा मौसम
19 लाख के लोन की जानकारी से जुड़ा कनेक्शन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक परेशानी की बात बताई। आरोपी की पत्नी और मृतका शिक्षिका की दोस्ती थी और दोनों परिवारों में पहले से परिचय था। आरोपी का रजनी के घर आना-जाना भी था।
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पर करीब 20 लाख रुपये के मोटर पार्ट्स कारोबार से जुड़े लोन का दबाव था। (Surajpur Double Murder Case) आरोपी को यह भी जानकारी थी कि रजनी ने करीब 19 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस अब इस आर्थिक कनेक्शन को भी हत्या की वजह के तौर पर जांच रही है।
यह भी पढ़ें: Gajendra Yadav Rikesh Sen: पंडवानी महासम्मेलन में मंत्री गजेंद्र यादव ने विधायक रिकेश सेन को किया किनारे, सीएम विष्णुदेव साय के साइड में खुद हुए खड़े
दोस्ती के कारण परिवारों में था परिचय
पुलिस के मुताबिक प्रवेश कुमार की पत्नी और मृतका रजनी की दोस्ती थी। (Surajpur Double Murder Case) इसी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी का रजनी के घर आना-जाना भी था। पुलिस का कहना है कि इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से शिक्षिका के घर पहुंचा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, पैसों की मांग और मां-बेटे की हत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में अन्य तथ्यों का खुलासा कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश