
पंजाब में पराली जलाने पर सख्ती.
पंजाब में इस साल 15 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच खेतों में पराली जलाने की 542 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग आधी तरनतारन जिले में हुईं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल पंजाब में धान की कुल खेती का रकबा 34.506 लाख हेक्टेयर है, जिसमें से 23 अक्टूबर तक 34.82 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है.
तरनतारन में शुक्रवार तक पराली जलाने की 257 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि वहां धान की 73 प्रतिशत कटाई हो चुकी है. इसी तरह, अमृतसर जिले में पराली जलाने की 142 घटनाएं दर्ज की गईं और वहां धान की 83 प्रतिशत कटाई हो चुकी है.
प्रशासन की सख्त कार्रवाई: भारी जुर्माना और FIR दर्ज
आंकड़ों के मुताबिक, पराली जलाने के 206 मामलों में अब तक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 10 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 5.45 लाख रुपए वसूल किए जा चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने की घटनाओं के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेशों की अवज्ञा) के तहत कुल 91 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 45 तरनतारन और 13 अमृतसर में दर्ज की गईं.
CAQM ने अपनाया सख्त रुख
वहीं पंजाब में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को अमृतसर और तरनतारन के जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पराली प्रबंधन के उपायों की समीक्षा की. आयोग ने अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने और किसानों तक समय पर मशीनरी व अन्य सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More