October 25, 2026

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'

उत्तर प्रदेश में मंत्री सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर AI एआई वीडियो को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का नाम ‘एआई-वादी’ रख लेना चाहिए.

Written By : गौरव अग्निहोत्री |  Updated at : 25 Oct 2026 10:47 PM (IST)

Preferred Sources

Om Prakash Rajbhar lashes out Akhilesh Yadav says rename his party AI wadi अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर

Source : @SBSP4INDIA X

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एआई वीडियो को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को एआई का इतना ही शौक है तो उन्हें अपनी पार्टी का नाम ‘समाजवादी’ से बदलकर ‘एआई-वादी’ रख लेना चाहिए.

राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जमीन पर उतरकर जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए राजनीति कर रहे हैं. राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि सैफई महोत्सव नहीं मना पाने के मलाल में वह महोत्सव का शौक एआई के जरिए पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी की स्थापना अखिलेश यादव के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारकों के सिद्धांतों पर की थी, उसे अखिलेश ने एआई वाली ‘नौटंकी’ बनाकर रख दिया है.

समाजवादी एआई वीडियो देखकर हो रहे होंगे निराश

उन्होंने कहा कि सच्चे समाजवादी यह देखकर निराश होंगे कि मुलायम सिंह यादव के बेटे एसी कमरे में बैठकर एआई वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने अंग्रेजी गानों पर वीडियो बनाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. राजभर ने कहा कि राजनीति गांव, गरीब और किसान के बीच जाकर तथा पसीना बहाकर होती है, मोबाइल की स्क्रीन पर नाच-गाने और एआई रील बनाने से नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर हैं और इस दौरान उनके पास प्रदेश के गांवों में जाकर लोगों से मिलने का पर्याप्त अवसर था लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया.

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब

AI वीडियो के जरिए समर्थकों का बहलाया जा रहा मन 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहते तो हर दिन प्रदेश के किसी एक गांव में जाकर लोगों से मिल सकते थे. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने इसके बजाय एसी कमरों और सोशल मीडिया पर समय बिताया. उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो के जरिए अपने समर्थकों का मन बहलाया जा रहा है.

सुभासपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज के लोग अब अखिलेश यादव के झांसे में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अति पिछड़े और बहुजन समाज को ऐसा नेता नहीं चाहिए, जो खेत-खलिहान छोड़कर इंटरनेट पर वीडियो बनाने में लगा रहे. राजभर ने अपने पोस्ट में 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की एआई वीडियो वाली राजनीति पर भी तंज कसा.

Input By : आईएएनएस

गौरव अग्निहोत्री एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर स्टेट्स टीम में काम कर रहे हैं. गौरव को राजनीति, खेल, मनोरंजन और धर्म विज्ञान में विशेष रुचि रही है. वह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की खबरों के एक्सपर्ट हैं. गौरव का जन्म दिल्ली में हुआ है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में डिग्री प्राप्त की है. गौरव का सपना है कि वह आगे जाकर एंटरटेनमेंट फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाएं. गौरव को क्रिकेट खेलने के साथ-साथ किताबें पढ़ने और मूवी देखने का शौक है. इसी के साथ गौरव किस्से-कहानियां भी लिखते हैं. 

Read More

Published at : 25 Oct 2026 10:47 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola