Kharge Statement Controversy:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती।
खड़गे की टिप्पणी पर मोहन यादव ने जताई आपत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में दिए गए बयान की निंदा की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई टिप्पणी की निंदा… pic.twitter.com/o1X0koZWHn
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 25, 2026
CM मोहन यादव ने की निंदा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिताजी के संबंध में की गई टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती।
ये खबर भी पढ़ें: 'बाप भी जाएगा' बयान पर बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं
'राजनीति में मर्यादा बनाए रखना जरूरी'
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा की।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर विवाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) 25 अक्टूबर, रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के भाषण के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा- मोदी का बाप भी जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk
लेखक
![]()