October 4, 2026
Pandhurna News: कम बारिश पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों को भरोसा
पांढुर्णा में कम बारिश की स्थिति पर CM मोहन यादव ने समीक्षा बैठक की। किसानों को मदद का भरोसा दिया और MP को नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने का लक्ष्य बताया।भोपाल/पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को पांढुर्णा पहुंचे। यहां उन्होंने जिले में कम वर्षा की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बारिश तथा जल उपलब्धता की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में किसानों और आम लोगों पर कम बारिश के संभावित असर और उससे निपटने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्थिति का आकलन कर जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने साफ किया कि कम बारिश की वजह से अगर किसानों या आमजन के सामने कोई परेशानी आती है तो सरकार उनकी मदद के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
Read more