October 10, 2026

Nana Patekar Tanushree Dutta Statement: ‘जाते-जाते भी ट्रोल करा गए’, नाना पाटेकर के निधन पर फिर बोलीं तनुश्री दत्ता, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Nana Patekar Tanushree Dutta Statement:  बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन  (Nana Patekar Passes Away)  के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। नाना के लिए ‘Evil Dead’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब फिर तनुश्री (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  ने लाइव वीडियो के जरिए अपने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने जो कहा, उसके पीछे उनकी अपनी वजह है। वहीं, नाना पाटेकर  (Nana Patekar Passes Away) के कुछ प्रशंसक उनके बयान पर नाराजगी जता रहे हैं।

तनुश्री ने वीडियो में क्या कहा?

तनुश्री दत्ता (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  ने वीडियो में बताया कि वह उज्जैन में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रोल करने वाले लोग उनके बयान से इतना परेशान क्यों हो रहे हैं। अभिनेत्री (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  ने आरोप लगाया कि नाना पाटेकर (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction) की वजह से उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। तनुश्री ने अपने बयान में दावा किया कि उन्हें परेशान करने के लिए लोगों को भेजा गया, जिससे उन्हें एंग्जायटी हुई और उनके काम पर भी असर पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कई लोग शामिल थे। हालांकि, ये तनुश्री के अपने आरोप हैं।

अपने बयान में ‘Evil Dead’ शब्द का मतलब समझाते हुए तनुश्री ने कहा कि ‘Evil’ का अर्थ शैतान और ‘Dead’ का अर्थ मृत होता है। उनके मुताबिक, उन्होंने यह शब्द अपने नजरिए से इस्तेमाल किया था, लेकिन इस पर काफी विवाद हो गया।

‘मैं चाहती थी कि मीडिया का ध्यान इस मुद्दे पर जाए’

तनुश्री (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction) ने कहा कि उन्होंने यह बयान इसलिए दिया था, ताकि मीडिया का ध्यान एक कार्यक्रम से हटकर इस मुद्दे पर भी जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम सफल रहा और उन्हें खुशी है कि उस पर उनके बयान का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। अभिनेत्री ने आगे कहा कि किसी को प्रताड़ित करने से कोई शक्तिशाली नहीं बन जाता। उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करने के बावजूद अपनी गलतियों के लिए माफी नहीं मांगते।

रावण का उदाहरण देकर आलोचकों को दिया जवाब

तनुश्री (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction) ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके बारे में नकारात्मक टिप्पणी करने को गलत बता रहे हैं। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए पूछा कि जब हर साल दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है, तो उसके बारे में भी अलग नजरिया क्यों नहीं अपनाया जाता। तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि उनके धार्मिक विचारों के मुताबिक, किसी व्यक्ति के गलत कामों को केवल उसके निधन के कारण भुला देना जरूरी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नाना पाटेकर ने जिन लोगों के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया, उनसे माफी नहीं मांगी।

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Tanushree Dutta Statement: '5 साल बहुत कुछ झेला है', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा 'ईवल डेड' ? अब बताई ये वजह

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटी प्रतिक्रिया

तनुश्री(Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  के बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग अभिनेत्री का समर्थन कर रहे हैं, जबकि नाना पाटेकर के प्रशंसक उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं। नाना के कुछ प्रशंसकों का कहना है कि अभिनेत्री को उनके निधन के बाद इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वहीं, तनुश्री (Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction)  के समर्थक उनके पुराने आरोपों और अनुभवों का हवाला देते हुए उनका पक्ष ले रहे हैं। फिलहाल, तनुश्री दत्ता का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे विवाद में अभिनेत्री के आरोपों और उनके विरोध में सामने आ रही प्रतिक्रियाओं को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, KK Create और उनके पति समेत कई हिरासत में