August 22, 2026
MP: जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, एफआईआर; भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से निकलते ही फरार
कटनी की पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जमीन सौदे और पुलिस कार्रवाई के दबाव से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के समय नेहा पच्चीसिया भोपाल में ट्रेनिंग पर थीं। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद वह ट्रेनिंग सेंटर से चली गईं और अभी तक पुलिस के सामने उपलब्ध नहीं हुई हैं। हालांकि, उन्हें आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित नहीं किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।
Read more