October 4, 2026

मुरादाबाद में 'ऑपरेशन लेपर्ड': 4 लोगों की मौत के बाद अब 24वां तेंदुआ पिंजरे में कैद, ड्रोन और 46 पिंजरों से जारी है रेस्क्यू

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पिछले कई महीनों से बना तेंदुए का खौफनाक साया अब वन विभाग के सबसे बड़े रेस्क्यू अभियान का रूप ले चुका है. कांठ तहसील क्षेत्र के समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव में वन विभाग की टीम को एक और बड़ी कामयाबी मिली, जहां 24वां तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया. तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. दरअसल, पिछले सप्ताह इसी गांव में एक नलकूप (ट्यूबवेल) की छत पर तीन तेंदुए एक साथ बैठे देखे गए थे, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. वन विभाग की सतर्कता और सघन निगरानी के चलते अब इन तीनों तेंदुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है. Read more

October 4, 2026

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी, 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा साबरमती नदी ब्रिज बनकर तैयार

अहमदाबाद (उत्तम हिन्दू न्यूज): मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) यानी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। गुजरात में साबरमती नदी पर बन रहे 480 मीटर लंबे विशाल रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह शानदार पुल साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है, जो साबरमती स्टेशन से मात्र 1 किमी और अहमदाबाद स्टेशन से 4 किमी की दूरी पर है। लगभग 36 मीटर (करीब 118 फीट) की ऊंचाई वाला यह ढांचा एक 12 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचा है, जो पूरे कॉरिडोर के सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रमुख ढांचों में गिना जाता है। यह वेस्टर्न रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मेन लाइन के समानांतर बना है, जो जमीन से लगभग 14.8 मीटर ऊपर स्थित है। Read more

October 4, 2026

Bigg Boss 20: सलमान खान ने सुनाया अपनी लाइफ का सबसे खराब दौर का किस्सा, बोले- 'मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी'

Bigg Boss 20 Salman Khan: बिग बॉस 20 में कई कंटेस्टेंट्स खुलकर नहीं खेल रहे. जिसको लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार का एपिसोड में अपनी लाइफ का किस्सा सुनाया कि कैसे उन्होंने लोगों के सामने अपनी असली पर्सनैलिटी को रखा. Read more

October 4, 2026

केरल के गृह मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के दिए आदेश

तिरुवनंतपुरम, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के नए आदेश दिए। यह जांच राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान लगे आरोपों से जुड़ी है और इसके लिए कांग्रेस नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल ने याचिका दायर की थी। Read more

October 4, 2026

क्रिकेट से लेकर हॉकी तक... एशियन गेम्स में हुई मेडल की बरसात, देखें भारत के पदकवीरों की पूरी लिस्ट

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. भारत से आगे सिर्फ चीन, मेजबान जापान और साउथ कोरिया रहे. यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे. Read more

October 4, 2026

Manglik Dosh Upay: मांगलिक दोष के कारण नहीं हो रही शादी? ये 10 आसान उपाय दिलाएंगे राहत!

Manglik Dosh ke Upay: वैदिक ज्योतिष में जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर कई तरह के दोष और योग बताए गए हैं. इन्हीं में से एक मांगलिक दोष है, जिसे मंगल दोष या मंगली दोष भी कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस और उग्र स्वभाव का कारक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, जब जन्म कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में मंगल स्थित होता है तो मांगलिक दोष बनता है. माना जाता है कि इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और खासतौर पर वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है. Read more

October 4, 2026

Silver Price Weekly Crash: चांदी हाई से ₹1.94 लाख सस्ती, 5 दिन में 11 हजार टूटी, सोना भी धड़ाम

1/6 सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह भी तगड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में गोल्ड-सिल्वर रेट फिसला है. एक ओर जहां चांदी वायदा कारोबार में 9000 रुपये, जबकि घरेलू बाजार में 11000 रुपये से ज्यादा गिरकर अपने हाई से करीब 1.94 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव भी धड़ाम हो गया है. (Photo: ITG) Read more

October 4, 2026

Ketu Gochar 2026: अगले 67 दिनों तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा जबरदस्त लाभ!

Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक बेहद रहस्यमय, आध्यात्मिक और छाया ग्रह माना जाता है. हालांकि केतु को आमतौर पर वैराग्य और अलगाव का कारक माना जाता है, लेकिन जब यह अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव देश-दुनिया और सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. वर्तमान में केतु अपनी ही राशि सिंह और अपने ही मघा नक्षत्र में विराजमान हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 5 दिसंबर तक की यह अवधि (लगभग 67 दिन) कुछ चुनिंदा राशियों के लिए बेहद स्वर्ण अवसर लेकर आई है. आइए जानते हैं कि केतु के इस विशेष गोचर से किन 5 राशियों का भाग्य चमकने वाला है. Read more

October 4, 2026

खंडवा में किशन गुप्ता हत्याकांड में जांच अधिकारी बदला: पदमनगर TI देवड़ा हटे, मोघट रोड TI विकास खिंची को जांच; CSP बारंगे करेंगे निगरानी - Khandwa News

किशन गुप्ता हत्याकांड की जांच को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस अधीक्षक ने जांच अधिकारी बदल दिया है। अब मामले की जांच पदमनगर थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा की जगह मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची करेंगे। वहीं, प Read more

October 4, 2026

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब करें इंदिरा एकादशी व्रत? जानें मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि और आरती

Indira Ekadashi 2026: श्राद्ध पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है। इसे इंदिरा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजा करने से हमारे पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।Indira Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग में सालभर में 24 एकादशी आती हैं, लेकिन पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पितरों को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि श्रद्धालु इस एकादशी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं 2026 में इंदिरा एकादशी कब है और इस दिन व्रत-पूजा किस तरह करनी चाहिए। Read more