113

Image Credit :
chatgpt
10 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 October 2026 Ka Rashifal: 10 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इसे सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit :
Getty
मेष राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। पैतृक कारोबार में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। किसी बड़े संकट से राहत मिल सकती है।
313
Image Credit :
Getty
वृषभ राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
413
Image Credit :
Getty
मिथुन राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
513
Image Credit :
Getty
कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में नियम-कायदे और अनुशासन बना रहेगा। मुश्किल कामों को भी आप समझदारी से पूरा कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है।
613
Image Credit :
Getty
सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
दूसरों से हर बात में उम्मीद लगाकर न बैठें, निराश हो सकती है। तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से अच्छे अनुभव मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश करें।
713
Image Credit :
Getty
कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने फैसलों और मेहनत पर भरोसा रखें। कला से जुड़े कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। जो भी जिम्मेदारी लें, उसे पूरी लगन के साथ निभाएं।
813
Image Credit :
Getty
तुला राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज बेवजह कहीं आना-जाना पड़ेगा। बच्चों को पढ़ाई में लापरवाही करने से बचना चाहिए। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान करेगी। खाने-पीने में सावधानी रखें और बासी भोजन से परहेज करें। मां के साथ रिश्ते बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। संतान पर नजर रखें।
913
Image Credit :
Getty
वृश्चिक राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दूसरों की मदद करने की आपकी आदत आपको लोगों के बीच पहचान दिला सकती है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। काम तेजी से पूरे होंगे। म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च हो सकता है।
1013
Image Credit :
Getty
धनु राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कारोबार में नई योजना के मुताबिक काम करे तो बेहतर रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी के योग हैं। समाजसेवा के कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी कहासुनी हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
1113
Image Credit :
Getty
मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कामकाज में ज्यादा मेहनत करने के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलेगा। सहकर्मियों या अधिकारियों से तारीफ न मिलने के कारण निराशा होगी। किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ विवाद बढ़ सकता है और यात्रा के दौरान भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
1213
Image Credit :
Getty
कुंभ राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
पैसों के मामलों में लापरवाही न करें और बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। समस्याओं को टालने के बजाय समय रहते उनका हल निकालें। दोस्तों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
1313
Image Credit :
Getty
मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
भावनाओं में बहकर फैसला न लें, बाद में पछताएंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपका हौसला बढ़ेगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.