October 10, 2026

MP Teacher Recruitment:योग्यता, आयु सीमा और Selection Process की पूरी जानकारी

MP Teacher Recruitment:मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने के लिए वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के हिसाब से पढ़ाई की योग्यता और परीक्षा के नियम अलग हैं। भर्ती में TET परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अहम भूमिका होती है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती के नियम, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की तारीख की जानकारी रखना जरूरी है।

वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 में क्या अंतर है?

मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पद को तीन स्तरों में बांटा जाता है। वर्ग 1 में 11वीं और 12वीं के शिक्षक (class 11th-12th teacher), वर्ग 2 में 6वीं से 8वीं के शिक्षक  और वर्ग 3 में पहली से 5वीं कक्षा के शिक्षक आते हैं। वर्ग 1 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) और बीएड (B.Ed.) जैसी पढ़ाई की जरूरत होती है। वर्ग 2 के लिए ग्रेजुएशन (Graduation) के साथ शिक्षक प्रशिक्षण की डिग्री (Teacher training degree) जरूरी होती है। वर्ग 3 के लिए 12वीं के साथ डीएलएड या नियमों में मान्य दूसरी योग्यता की जरूरत हो सकती है।

क्या शिक्षक बनने के लिए TET पास करना जरूरी है?

शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test ) शिक्षक बनने के लिए जरूरी परीक्षाओं में से एक है। वर्ग 3 के लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा और वर्ग 2 के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े नियम लागू होते हैं। वर्ग 1 के लिए संबंधित पद की भर्ती के नियम देखना जरूरी है। ध्यान रखें कि TET पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती। इसके बाद भर्ती की दूसरी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।

MP Teacher भर्ती में उम्र कितनी होनी चाहिए?

शिक्षक भर्ती में उम्र की सीमा (Sikshak Bharti Age Limit) पद और भर्ती के नियमों के अनुसार तय होती है। शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होती है। अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 40 साल और मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 साल तक हो सकती है। पात्र अतिथि शिक्षकों को अनुभव के आधार पर अधिकतम 49 से 54 साल तक की छूट मिल सकती है। उम्र की सही सीमा संबंधित भर्ती के नियमों पर निर्भर करती है| आवेदन करने से पहले भर्ती के नोटिफिकेशन में उम्र की सीमा और उम्र गिनने की तारीख जरूर देख लें।

शिक्षक भर्ती में चयन कैसे होता है?

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया (MP Teacher Selection Process) में सबसे पहले उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होती है। सभी शर्तें पूरी होने पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। चयन का तरीका वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 की भर्ती के नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

शिक्षक भर्ती का फॉर्म कहां भरें?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वेबसाइट पर शिक्षक भर्ती और पात्रता परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलती है।  https://esb.mp.gov.in/ वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन, फॉर्म भरने की तारीख, परीक्षा का सिलेबस और रिजल्ट देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: OBC Mahasabha Protest: OBC आरक्षण पर लोकेंद्र गुर्जर बोले- हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी महासभा, प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान